Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Floods News: Yamuna is in a terrible form in Delhi, heavy rain has made the situation worse
{"_id":"68b84c23bb53dd084908ff04","slug":"delhi-floods-news-yamuna-is-in-a-terrible-form-in-delhi-heavy-rain-has-made-the-situation-worse-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Floods News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, भारी बारिश ने कर दिया बुरा हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Floods News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, भारी बारिश ने कर दिया बुरा हाल
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 07:39 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। एनएच 24 पर शिवमूर्ति के पास जलभराव में गाड़ियां रेंगने को मजबूर हो गईं हैं, दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में हुए जलभराव ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। राजधानी दिल्ली में जलभराव की वजह से लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।
पुराने दिल्ली यमुना पुल संख्या 249 पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है। इसका सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को प्रभावित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 54 ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई हैं। यमुना बाजार में भी सड़कों पर जलभराव हो गया है। जलभराव में गाड़ियां चलने को मजबूर दिखाई दे रही हैं। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से यमुना बाजार के लोगों को एनडीआरएफ के जवान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से नोएडा में भी कई जगह जलभराव हुआ है। जलभराव के बीच लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया। जिलों के सभी स्कूल 3 सितंबर 2025 को बंद रहे।
हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन का कहना है कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव विहिग, सुराना, नेक, भदौली सुठारी के लोगों में दहशत बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।