Hindi News
›
Video
›
India News
›
Hate speech for PM Modi: PM Modi gave this reply to Rahul-Tejaswi for using abusive language against his mothe
{"_id":"68b6b2bee016e098c90660f1","slug":"hate-speech-for-pm-modi-pm-modi-gave-this-reply-to-rahul-tejaswi-for-using-abusive-language-against-his-mothe-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hate speech for PM Modi: अपनी मां को अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी ने राहुल-तेजस्वी को दिया ये जवाब!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hate speech for PM Modi: अपनी मां को अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी ने राहुल-तेजस्वी को दिया ये जवाब!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 02 Sep 2025 02:32 PM IST
आरजेडी और कांग्रेस के एक मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई थी। अब इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है बल्कि यह देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। उन्होंने कहा, मां ही तो हमारा संसार होती है। मां ही हमारा स्वाभिमान होती है ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी...बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन मैं जब कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं। ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं
आपको बता दें कि जब से ये मामला सामने आया है तब से सियासी बवाल मचा हुआ है.. वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि अपने मंच से इन लोगों ने मेरी मां को गालियां दिलवाई हैं, इनकी महिला विरोधी मानसिकता हम सबके सामने हैं। मैं आपसे अपना दुःख साझा कर रहा हूं। मेरी मां ने मुझे बेहद गरीबी में पाला है। उन्हें गाली दिया जाना हर मां को बुरा लगा होगा। इन्होंने मुझे कैसी-कैसी गालियां नहीं दी हैं। गालियों की लिस्ट बहुत लंबी है। नामदार वालों सोच उजागर हो रही है। RJD राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा- "मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थी। इसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था। इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी।"
पीएम मोदी ने कहा- "आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।