Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Flood Alert Update: Yamuna wreaks havoc in Delhi, water flows above danger mark, many areas submerged!
{"_id":"68b6adb9d84ef439370e6b08","slug":"delhi-flood-alert-update-yamuna-wreaks-havoc-in-delhi-water-flows-above-danger-mark-many-areas-submerged-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में यमुना का कहर, खतरे के निशान से ऊपर बहा पानी कई इलाके डूबे!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में यमुना का कहर, खतरे के निशान से ऊपर बहा पानी कई इलाके डूबे!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 02 Sep 2025 02:15 PM IST
Link Copied
दिल्ली में इस वक्त सबसे बड़ी चिंता का विषय यमुना का बढ़ता जलस्तर है. हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी ने राजधानी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. सोमवार सुबह बैराज से करीब 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसका असर सीधे दिल्ली पर पड़ेगा. जानकारों के अनुसार यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बढ़कर 205.68 मीटर तक पहुंच गया है... सुबह-सुबह ही नदी का पानी यहां की रिहायशी गलियों तक घुस गया है. कई घरों के निचले हिस्से डूब चुके हैं और सड़कें पूरी तरह जलमग्न नज़र आ रही हैं. प्रशासन ने कल शाम 5 बजे पुराना यमुना पुल बंद कर दिया था और अब आसपास के इलाकों में राहत कैंप सक्रिय कर दिए गए हैं. आपको याद दिला दें, पिछले साल 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था और तब भी कई इलाकों में घरों तक 8-8 फुट पानी भर गया था.
आपको बता दें कि केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि आगरा में भी यमुना अपना रौद्र रूप दिखा रही है. नदी जलस्तर अलर्ट लेवल से ऊपर पहुंच गया है. घाट से लेकर श्मशान तक सब जलमग्न हो गया है. ताजगंज श्मशान घाट पर मोक्ष धाम स्थल जलमग्न हो गया है. आगरा प्रशासन अलर्ट पर है. बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं. यमुना किनारे रहने वाले लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई है.
सोमवार को ही हथिनी कुंड से 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अगले 48 घंटों में दिल्ली पहुंचने वाला है. इसी डर से यमुना किनारे रहने वाले लोग अब सुरक्षित जगह की तलाश में पलायन शुरू कर चुके हैं. तिब्बतन कॉलोनी के पास शिव शंकर शर्मा का परिवार वर्षों से यमुना तट पर रह रहा है. बाढ़ की आशंका के बाद शर्मा जी ने अपने परिवार और सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि हर साल पानी का खतरा उन्हें तट छोड़ने पर मजबूर कर देता है. रात के समय यमुना अपेक्षाकृत शांत दिखाई दी. लेकिन जैसे ही हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचेगा, हालात तेजी से बदल सकते हैं.लोगों के चेहरे पर डर साफ दिखाई देता है, और प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. कुल मिलाकर खतरे की घड़ी आ चुकी है. यमुना किनारे रहने वाले लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचने अपील की गई है.
यमुना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों ने रात में ही अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना शुरू कर दिया था. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया. इस वजह से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के गेट खोलने पड़े. अधिकारियों के अनुसार हथिनीकुंड से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो इस मानसून में अब तक का सबसे ज्यादा है. यमुना नदी के जलस्तर के मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी स्तर तक पहुंचने की आशंका है. खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. दिल्ली के छह जिलों में करीब 15,000 लोग निचले इलाकों में रहते हैं, जिनमें से लगभग 5,000 लोग यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बसे हुए हैं.
बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ रही है. कई लोगों का कहना है कि ये बार-बार आने वाला मॉनसून संकट बन गया है.हर साल लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनियां जारी की जाती हैं, इसके साथ ही लोगों का आरोप है कि ज़मीनी स्तर पर राहत और मदद अक्सर देर से पहुंचती है. मौसम विभाग ने सितंबर में सक्रिय मानसून का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही ये भी आशंका जताई है कि कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था. सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 1 जून से 31 अगस्त के बीच 743.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो लंबे समय के औसत 700.7 मिलीमीटर से करीब छह फीसदी ज्यादा है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।