Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Flood Alert Update: Flood alert issued in Delhi, NDRF teams take charge!
{"_id":"68b814af12719cf4b40fc700","slug":"delhi-flood-alert-update-flood-alert-issued-in-delhi-ndrf-teams-take-charge-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट किया गया जारी, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट किया गया जारी, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 03 Sep 2025 03:43 PM IST
दिल्ली में यमुना नदी उफान पर बह रही है। जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह लोहा पुल पर नदी का पानी टच करता हुआ नजर आया। यमुना से सटे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद लोग अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। यमुना के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद हालात और गंभीर हो सकते हैं।
इसीलिए प्रशासन ने फ्लड अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही एनडीआरएफ की चार टीमों को तैनात कर दिया गया है. आपको बता दें दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस गया है... जिसके कारण तकरीबन दस हजार लोगों को शरणार्थी शिविरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है.. वहीं एनडीआरएफ के कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, "यमुना बाजार इलाके में तकरीबन 5-6 फीट पानी है। निचले इलाकों के घरों से लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कुछ लोग और भी हैं जिन्हें बोला गया है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं। कल रात से ही टीम यहां तैनात है। हम हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार हैं।"
आपको बता दें कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुसने लगा है। राजधानी में झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे इलाकों में स्थित घरों में पानी पहुंच गया है। सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। लोग अपने सामान को बचाने में जुटे हुए हैं। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।