Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bollywood celebrities including Shah Rukh Khan and Alia Bhatt say about the devastation caused by floods in Pu
{"_id":"68b85eaf343dce93340419eb","slug":"bollywood-celebrities-including-shah-rukh-khan-and-alia-bhatt-say-about-the-devastation-caused-by-floods-in-pu-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही पर क्या बोले शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के दिग्गज?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही पर क्या बोले शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के दिग्गज?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 03 Sep 2025 08:58 PM IST
Bollywood on Punjab Floods: पंजाब में भयानक बाढ़ का कहर जारी है। पूरे देश के लोग पंजाब के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और संवेदनाएं जता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट समेत कई मशहूर हस्तियां भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से पंजाब में कई लोगों की जानें गई हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं। पंजाब के लिए आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट लिखा है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रही हूं। जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। ईश्वर करे कि हर परिवार को वह सहारा मिले जिसकी उन्हें जरूरत है, ताकि वह ठीक हो सकें और दोबारा निर्माण कर सकें।'
पंजाब बाढ़ पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी चिंता जताई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पंजाब बाढ़ को लेकर लिखा है कि, 'पंजाब में बाढ़ की वजह से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके बारे में जानकर मेरा दिल पसीज गया है। उन लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं। पंजाब का हौसला नहीं टूटना चाहिए। भगवान सभी की रक्षा करे।'
गौरतलब है कि, पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।