सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Floods in India: Rain, floods and landslides have affected life in many states of the country including Punjab

Floods in India: पंजाब, हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 06:04 PM IST
Floods in India: Rain, floods and landslides have affected life in many states of the country including Punjab
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खनल से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों सड़कें बंद हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भी कई दिनों से बारिश, बाढ़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना और एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार देर रात सड़क धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू, सुंदरनगर, चिढ़गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। शिमला-कालका रेड खंड पर भूस्खलन से पांच सितंबर तक ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम के कारण कई जगह स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और दफ्तरों में भी घर से काम को तरजीह दी जा रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, इसके प्रभाव से अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

तेज बारिश के चलते पंजाब और हरियाणा में बाढ़ की स्थित गंभीर हो गई है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों तथा मौसमी नालों में आए उफान के कारण पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है। सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों में हैं। एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हरियाणा में यमुना सहित कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण सोमवार को यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड वैराज के द्वार खोलने पड़े।

रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। गंगा और उसकी सहायक मंदाकिनी और अलकनंदा समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हल्द्वानी में गौला नदी खतरे के निशान से 20 सीएम ऊपर बह रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात फिर से ठप हो गया है। बारिश के कारण राजमार्ग पर समरोली और बनिहाल सेक्टर के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। जम्मू संभाग के अधिकांश भागों में भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dantewada Flood News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में बाढ़ का कहर, हजारों लोग हुए बेघर !

03 Sep 2025

भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ट्रंप ने किया बचाव, सुनिए क्या बोले?

03 Sep 2025

EC Notice: चुनाव आयोग का Pawan Kheda को नोटिस, भड़के कांग्रेस नेता | Amar Ujala

03 Sep 2025

Vote Adhikar Yatra: Rahul की यात्रा से बिहार में बदलेगा समीकरण? | Amar Ujala

03 Sep 2025

Weather Update: बाढ़-बारिश से लोग बेहाल, अलर्ट पर ये राज्य! | Amar Ujala | IMD

03 Sep 2025
विज्ञापन

Vice President Election: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर सुदर्शन रेड्डी ने उठाए सवाल तो भड़क गई भाजपा

02 Sep 2025

SCO समिट के बाद सोशल मीडिया पर चीन में क्यों ट्रेंड करने लगे पीएम मोदी?

02 Sep 2025
विज्ञापन

China में PM Modi और Vladimir Putin की मुलाकात से बौखलाया America | Donald Trump | Peter Navarro

02 Sep 2025

Himachal Pradesh/Uttrakhand Cloudburst News: भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन... |Solan | Sirmaur | Shimla

02 Sep 2025

पीएम मोदी की बातों को सुनकर क्यों रोने लगे बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल? कांग्रेस-RJD पर जमकर भड़के

02 Sep 2025

Maratha Reservation: OBC के साथ आरक्षण पर क्यों खिंच गई तलवार?

02 Sep 2025

Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम सहित सभी की जमानत याचिका खारिज

02 Sep 2025

भारत की GDP में जबरदस्त उछाल, पीएम मोदी ने किस पर किया वॉर?

02 Sep 2025

Barabanki Student Protest: ABVP कार्यकर्ताओं और LLB छात्रों को पुलिस ने पीटा, अब सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई

02 Sep 2025

Uttarakhand flood alert: उत्तराखंड में भारी बारिश से मची त्राहि-त्राहि, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

02 Sep 2025

Hate speech for PM Modi: अपनी मां को अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी ने राहुल-तेजस्वी को दिया ये जवाब!

02 Sep 2025

Delhi Flood Alert Update: दिल्ली में यमुना का कहर, खतरे के निशान से ऊपर बहा पानी कई इलाके डूबे!

02 Sep 2025

AAP MLA Harmit Pathanmajra Arrested: गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हुए आप विधायक हरमीत पठानमाजरा

02 Sep 2025

Rahul Gandhi On PM Modi: राहुल के 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर मचा घमासान, NDA नेताओं ने किया पलटवार!

02 Sep 2025

भाजपा ने पवन खेड़ा पर दो वोटर ID रखने का आरोप लगाया, अमित मालवीय ने किया ट्वीट

02 Sep 2025

Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने हत्या का राज!

02 Sep 2025

पंजाब में बाढ़ लील गई कई जिंदगियां, सेना ने 15 दिन की बच्ची संग मां को बचाया

02 Sep 2025

यूपी में बारिश का कहर, 22 जिलों में अलर्ट, स्कूल बंद, लखनऊ में काम हुई गर्मी

02 Sep 2025

Trump Tariff on India: ट्रंप की टैरिफ से भारत में कालीन का व्यापार ठप, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी!

02 Sep 2025

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश बनी आफत, सडकें हुईं जलमग्न लगा लंबा जाम!

02 Sep 2025

MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी

02 Sep 2025

SCO Summit 2025: SCO समिट से दिल्ली लौटे PM | Modi China Visit | Delhi | Putin |

02 Sep 2025

Delhi Flood Alert: Delhi में उफान पर Yamuna, बाढ़ को लेकर सरकार का क्या प्लान? | Amar Ujala

02 Sep 2025

Maratha Quota Protest: मराठा आरक्षण आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मनोज जरांगे को दिया झटका

01 Sep 2025

Nikki Murder Case: 'पूरे गांव में हमारा रिकॉर्ड पता कर लो' निक्की की मां का बहू को जवाब

01 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed