Hindi News
›
Video
›
India News
›
MP Flood Update: Rain alert in 26 districts of MP, water reached temples due to heavy rain in Ujjain
{"_id":"68b9303a75541f27d50f9ea8","slug":"mp-flood-update-rain-alert-in-26-districts-of-mp-water-reached-temples-due-to-heavy-rain-in-ujjain-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP Flood Update : MP के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट,उज्जैन में भारी बारिश से मंदिरों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MP Flood Update : MP के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट,उज्जैन में भारी बारिश से मंदिरों तक पहुंचा पानी
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:52 AM IST
भारी बारिश से मध्यप्रदेश का हाल बेहाल हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। नर्मदा सहित अन्य नदियों पर बने 5 डैम के गेट खोलने पड़े हैं। यहां भारी बारिश के साथ बाढ़ का भी अलर्ट है। इधर सारंगपुर में 5 इंच से अधिक तो मौसम विभाग के 87 केंद्रों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। आपको बता देंकि लगातार हो रही बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं साथ ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है क्योंकि प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है.. ऐसे में नदियों का अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है. वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के 18 जिलों में आसमान से आफत बरस रही है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से तेज बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे के दौरान झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
वहीं, भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश से गुजर रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर है। इस वजह से अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। बुधवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी, रतलाम-नरसिंहपुर में 1 इंच, इंदौर, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर-शिवपुरी में पौन इंच, उज्जैन, दमोह और रायसेन में आधा इंच से अधिक पानी गिर गया। गुना में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, दतिया, छिंदवाड़ा, मंडला, हरदा, सागर, सिवनी, बालाघाट, नर्मदापुरम, शाजापुर, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
वहीं जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के तीन गेट, शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो, ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 जबकि तवा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 105 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 31.8 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां 58.6 इंच बारिश हो चुकी है। सीजन में 26.4 इंच पानी ज्यादा गुना में गिर चुका है। सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। इंदौर में सबसे कम 21.4 इंच बारिश हुई है। खरगोन में 22.7 इंच, शाजापुर में 24 इंच, बड़वानी में 24.2 इंच और खंडवा में 24.4 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में अगले 24 घंओं में अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।