Hindi News
›
Video
›
India News
›
MY Hospital Newborn Rats Attack: Major action on the death of 2 newborns due to rat bites in Indore hospital
{"_id":"68b9b797ba87df21fb084c5b","slug":"my-hospital-newborn-rats-attack-major-action-on-the-death-of-2-newborns-due-to-rat-bites-in-indore-hospital-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"MY Hospital Newborn Rats Attack: इंदौर के अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MY Hospital Newborn Rats Attack: इंदौर के अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM IST
Link Copied
MY Hospital Newborn Rats Attack: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती दो नवजातों के अंग चूहों द्वारा कुतरे जाने के बाद उनकी मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां एक इस मामले पर अब राजनीति भी शुरु हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन इसे सामान्य मौत बताने में जुटा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि चूहे के काटने से मौत नहीं होती है। इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।
बता दें कि, इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में मंगलवार को एक नवजात की तो बुधवार को दूसरे नवजात की मौत हो गई थी। कारण था चूहे द्वारा नवजातों को कुतर लेना। हालांकि, डॉक्टर अब भी मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं, उनका कहना है कि बच्चों की हालत पहले से ही खराब थी। उनका वजन कम और सर्जरी की गई थी। मंगलवार को जिस नवजात की मौत हुई है। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत की वजह दिल का ठीक से काम करना नहीं बताया गया है। बुधवार को हुई नवजात की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उसके माता पिता के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को लेकर बुधवार की शाम को कहा कि, "हमारी सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग के PS को भी कह दिया है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री से भी इस पर कार्रवाई करने को कहा है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।