Hindi News
›
Video
›
India News
›
NDA Bihar Bandh News: JDU spokesperson Rajiv Ranjan made this big demand from Rahul and Tejashwi on the abuse
{"_id":"68b95899bdcc813815000a84","slug":"nda-bihar-bandh-news-jdu-spokesperson-rajiv-ranjan-made-this-big-demand-from-rahul-and-tejashwi-on-the-abuse-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"NDA Bihar Bandh News : गालीकांड पर JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने राहुल - तेजस्वी से कर दी ये बड़ी मांग!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Bihar Bandh News : गालीकांड पर JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने राहुल - तेजस्वी से कर दी ये बड़ी मांग!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 04 Sep 2025 02:45 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया। राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द और अमर्यादित शब्द कहे जाने को लेकर आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का एलान किया गया था। उतरे तो भाजपा के सभी स्तर के नेता, लेकिन महिलाओं का मामला होने के कारण इस बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता के पास दिया गया था। पटना बंद में तो सांसद रविशंकर प्रसाद भी निकले और पीएम मोदी की मां के खिलाफ कही गई बात को लेकर राजद-कांग्रेस के संस्कार तक की चर्चा की।
पटना जिले के मनेर और बिहटा में भाजपा नेताओं ने बिहार बंदी को लेकर सड़क जाम कर दिया । मनेर में भाजपा नेता व पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के नेतृत्व में बिहार बंदी की सफलता को लेकर सड़क जाम किया गया। इस दौरान सबसे पहले भाजपा नेताओं और पूर्व विधायक में मनेर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों के दुकानों को बंद करने की अपील की। उसके बाद मार्च करते हुए मनेर के भगत सिंह स्मारक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जामकर महागठबंधन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मां को गाली देना देश कतई बर्दाश्त नही करेगा। इस दौरान काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।
कटिहार में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम जनजीवन भी आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। सभी बाजार बंद रहे तो सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ। पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा रही है। ऐसे में किसी भी मां के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली भाषा को समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर जाना बेहद शर्मनाक है, प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी केवल एक महिला का नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। यही वजह है कि बिहार की जनता ने NDA के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया और विरोध जताया। कटिहार में जगह-जगह NDA के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति और गरमाती दिख रही है। एक ओर NDA इसे जनभावनाओं से जोड़कर महागठबंधन को घेर रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता अब सफाई देने में जुटे हैं। लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।