Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Flood News 2025: Arvind Kejriwal made this appeal to AAP workers on the flood like situation in Delhi
{"_id":"68b96fde695d30ba9e012e1e","slug":"delhi-flood-news-2025-arvind-kejriwal-made-this-appeal-to-aap-workers-on-the-flood-like-situation-in-delhi-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से की ये अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से की ये अपील
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 04 Sep 2025 04:24 PM IST
Delhi Flood News 2025: यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। जिस कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब शहर के भीतरी हिस्सों में भी पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी आप कार्यकर्ताओं से दिल्ली की बाढ़ में फंसे और प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। केजरीवाल ने AAP के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अपील की है।
केजरीवाल एक वीडियो शेयर करते हुए गुरुवार को एक्स पर लिखा, "दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मैं AAP के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं और हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाएं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।