Hindi News
›
Video
›
India News
›
Manoj Jarange warned Eknath Shinde-Devendra Fadnavis and Ajit Pawar on Maratha quota protest
{"_id":"68b986208949fec81c0eb26e","slug":"manoj-jarange-warned-eknath-shinde-devendra-fadnavis-and-ajit-pawar-on-maratha-quota-protest-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maratha Quota Protest: 'धोखा मिला तो चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को चटा देंगे धूल', मनोज जरांगे की खुली चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maratha Quota Protest: 'धोखा मिला तो चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को चटा देंगे धूल', मनोज जरांगे की खुली चेतावनी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 04 Sep 2025 05:59 PM IST
Maratha Quota Protest: मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर धोखा मिला, तो वे चुनावों में सत्तारूढ़ दलों को 'धूल चटवा देंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि मराठा समाज के सभी लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि, मनोज जरांगे ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल तब खत्म की, जब महाराष्ट्र सरकार ने एक समिति गठित करने की घोषणा की, जो मराठा समुदाय के उन लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने के लिए काम करेगी, जिनके पास उनके कुनबी वंश की ऐतिहासिक जानकारी या सबूत मौजूद हैं। कुनबी जाति को राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।
वहीं, गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि, अगर हैदराबाद और सतारा के राजपत्र को एक महीने के भीतर लागू नहीं किया गया, तो हम सत्तारूढ़ दलों को आने वाले चुनावों में धूल चटा देंगे। मैं धीरे-धीरे यह सुनिश्चित करूंगा कि पूरा मराठा समाज ओबीसी वर्ग में आ जाए। कार्यकर्ता ने कहा कि उनका आरक्षण के लिए संघर्ष पूरे राज्य के मराठाओं के लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।