सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Update: Floods and rains wreak havoc in the country including Punjab, this is the alert | Amar Ujala

Weather Update: पंजाब समेत देश में बाढ़-बारिश का कहर, ये है अलर्ट | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 04:16 AM IST
Weather Update: Floods and rains wreak havoc in the country including Punjab, this is the alert | Amar Ujala
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी पांच जगहों पर भूस्खलन के कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। कुल्लू जिला मुख्यालय में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे इनर अखाड़ा बाजार में दो घर मठ क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आ गए। मलबे में दबे 10 लोगों में से तीन को बचा लिया गया। लेकिन एक की मौत हो गई और एक महिला समेत छह लोग अभी लापता है। एक दिन पहले भी यहां हुए भूस्खलन के बाद से दो लोग लापता हैं। उधर, किश्तवाड़ में रटले जल विद्युत परियोजना स्थल द्राबशाल्ला में भूस्खलन के कारण पांच लोग मलबे में दब गए। नागरिक प्रशासन, पुलिस और रेड क्रॉस टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर उन्हें बचा लिया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरांखड, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हर जगह हालात बिगड़े हुए हैं। नदियां रौद्र रूप दिखा रही हैं और जगह-जगह जमीन धसकने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को हालात का जायजा लेने अमृतसर और गुरदासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात एकदम जल प्रलय जैसे हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र राज्य के साथ खड़ा है। इस बीच, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाके बृहस्पतिवार को बारिश से बेहाल रहे। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरांखड, राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक अधिकांश हिस्सों के लिए शुक्रवार को ऑरेंज या यलो अलर्ट जारी कर रखा है। गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र में तो 7 सितंबर तक का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 8 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू और पंजाब के अग्रिम इलाकों में बाढ़ के कारण पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर करीब 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा बीएसएफ की 90 चौकियां भी जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

GST Reforms: जीएसटी सुधारों पर सियासी बयानबाजी, पी. चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना

04 Sep 2025

Tej Pratap Yadav Exclusive Interview: तेज प्रताप ने तेजस्वी को दे डाली ये नसीहत! सुनिए नीतीश पर क्या बोले?

04 Sep 2025

Asaduddin Owaisi on New GST Rates: जीएसटी दरों में कटौती को लेकर मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

04 Sep 2025

MY Hospital Newborn Rats Attack: इंदौर के अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई

04 Sep 2025

PM Modi Speech On GST: पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार को लेकर कही ये बड़ी बात

04 Sep 2025
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे AAP नेता नवनीत सिंह नीतू की सड़क हादसे में मौत

04 Sep 2025

Harsil Mountain Broken: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, लोगों में दहशत का माहौल!

04 Sep 2025
विज्ञापन

Maratha Quota Protest: 'धोखा मिला तो चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को चटा देंगे धूल', मनोज जरांगे की खुली चेतावनी

04 Sep 2025

Blood Moon Chandra Grahan 2025: भारत में कैसे देख सकते हैं Blood Moon? Lunar Eclipse | Full Eclipse

04 Sep 2025

Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से की ये अपील

04 Sep 2025

West Bengal Assembly: बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा-तृणमूल कांग्रेस विधायक

04 Sep 2025

इन सवालों से समझें GST में हुए बदलाव का आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

04 Sep 2025

NDA Bihar Bandh News : 'गालीकांड' पर भड़के चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दिया ये दो टूक जवाब

04 Sep 2025

NDA Bihar Bandh News : गालीकांड पर JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने राहुल - तेजस्वी से कर दी ये बड़ी मांग!

04 Sep 2025

Delhi Flood 2025 Updates: दिल्ली में बाढ़ के बीच बचाव कार्य पर NDRF के कमांडेट ने दी ये बड़ी जानकारी

04 Sep 2025

MP Flood Update : MP के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट,उज्जैन में भारी बारिश से मंदिरों तक पहुंचा पानी

04 Sep 2025

Delhi Flood 2025: दिल्ली में यमुना हुईं बेकाबू, पॉश इलाकों-राहत कैंपों में घुसा बाढ का पानी!

04 Sep 2025

Delhi Floods News: दिल्ली में उफान पर यमुना, अब ये है अलर्ट! | Heavy Rain | Yamuna River

04 Sep 2025

PM Modi on GST Reforms: GST में बदलावों पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा? | Amar Ujala

04 Sep 2025

GST Changes: क्या-क्या हुआ सस्ता या टैक्स फ्री? | Amar Ujala |

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वाति मालीवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया बड़ा एलान

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही पर क्या बोले शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के दिग्गज?

03 Sep 2025

Delhi Flood: यमुना का रौद्र रूप देख कांप रहे हैं लोग, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

03 Sep 2025

Vice President Election: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से अमर उजाला की खास बातचीत

03 Sep 2025

Delhi Floods News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, भारी बारिश ने कर दिया बुरा हाल

03 Sep 2025

Bhagwant Mann on Punjab Floods: बाढ़ से बेहाल पीड़ितों का दर्द सुनकर सीएम भगवंत मान के आंखों से निकले आंसू

03 Sep 2025

Floods in India: पंजाब, हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

03 Sep 2025

Hate speech for PM Modi: PM मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले पर तेजस्वी ने किया खुलकर पलटवार!

03 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच सभी स्कूल-कॉलेज सात सितंबर तक हुए बंद

03 Sep 2025

Punjab Rain/Flood Update: BSF, NDRF का Rescue Operation जारी, Helicopter की मदद से चल रहा बचाव अभियान

03 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed