Hindi News
›
Video
›
India News
›
Owaisi on Trump: Asaduddin Owaisi fumes over Donald Trump's claim, says this | Top News
{"_id":"68b9f406963ae181ce0ba7d6","slug":"owaisi-on-trump-asaduddin-owaisi-fumes-over-donald-trump-s-claim-says-this-top-news-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Owaisi On Trump: Donald Trump के दावे पर तमतमाए Asaduddin Owaisi, कही ये बात | Top News","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Owaisi On Trump: Donald Trump के दावे पर तमतमाए Asaduddin Owaisi, कही ये बात | Top News
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:48 AM IST
ओवैसी ने ट्रंप को लेकर बयान दिया है। अमेरिका के भारत पर लगाए गए टैरिफ और तमाम बयानबाजी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने बयान दिया है ओवैसी ने इस मुद्दे पर न सिर्फ अमेरिकी प्रशासन को आड़े हाथ लिया बल्कि गाजा संघर्ष का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों पर भी तीखे सवाल खड़े कर दिए है। उनका कहना है कि अमेरिका एक तरफ भारत के आर्थिक मामलों में दबाव बनाता है और दूसरी तरफ गाजा में जारी हिंसा पर आंखें मूंद लेता है।
ओवैसी ने अपने बयान में कहा कि भारत पर टैरिफ लगाने का अमेरिका का फैसला पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बार-बार खुद को लोकतंत्र और मानवाधिकारों का संरक्षक बताता है लेकिन जब गाजा में मासूमों का खून बहाया जा रहा है, तब वही अमेरिका चुप्पी साध लेता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा में हो रहे हमलों पर क्यों कुछ नहीं बोलते।एआईएमआईएम सांसद ने तीखे शब्दों में कहा कि अमेरिका का दोहरा रवैया अब साफ हो चुका है। एक तरफ वह व्यापार और टैरिफ के नाम पर भारत जैसे देशों को निशाना बनाता है, वहीं दूसरी ओर गाजा के निर्दोष नागरिकों की आवाज दबाने वालों का समर्थन करता है। ओवैसी ने कहा कि अमेरिका की यह नीति न सिर्फ असंतुलित है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी साख को भी नुकसान पहुंचा रही है।
गाजा का मुद्दा उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि आज वहां के हालात बेहद खराब हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार हिंसा की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर आरोप लगाया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इंसाफ की बात तो करते हैं लेकिन असल में उनकी नीतियां सिर्फ शक्तिशाली देशों और उनके सहयोगियों के हितों की रक्षा करती हैं। ओवैसी ने कहा कि भारत को भी इस समय अमेरिका की दबाव की राजनीति से सबक लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपने आर्थिक हितों की रक्षा करनी होगी और अमेरिका के किसी भी अनुचित टैरिफ का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिका खुद भारत जैसे विकासशील देशों पर व्यापारिक दबाव डालता है, तो भारत क्यों चुप रहता है। साफ शब्दों में कहें तो असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका के टैरिफ और गाजा पर उसकी चुप्पी दोनों ही उसके असली चेहरे को उजागर करते हैं। ओवैसी के इस बयान ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की राजनीतिक आवाज को सुर्खियों में ला दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।