सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Punjab Floods: Punjab is in bad condition due to floods, PM Modi will meet the victims | PM Modi Punjab Visit

Punjab Floods: बाढ़ से पंजाब का बुरा हाल, पीड़ितों से PM मोदी करेंगे मुलाकात | PM Modi Punjab Visit

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 08 Sep 2025 11:14 PM IST
Punjab Floods: Punjab is in bad condition due to floods, PM Modi will meet the victims | PM Modi Punjab Visit
पंजाब में बाढ़ का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों चार जिलों में टूटे धुस्सी बांधों (तटबंधों) पर रविवार को दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित सभी 23 जिलों के 2050 गांवों में कुल 3,87,898 व्यक्ति बेघर हो गए हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

पंजाब सरकार की ओर से उनके साथ कौन रहेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है मगर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से 20 हजार करोड़ के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा कहते हैं कि मोदी का पंजाब में स्वागत है। सरकार उम्मीद करती है कि पंजाब के लिए दिल खोलकर राहत पैकेज का एलान करेंगे। सरकार की मांग है कि वे पंजाब का पुराना 60 हजार करोड़ का बकाया भी रिलीज करवा दें ताकि बाढ़ की मार झेल रहे पंजाबियों की मदद की जा सके। उधर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह वड़िंग ने भी पीएम से दिल खोलकर पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत सामग्री के साथ-साथ गेंहू की फसल के लिए प्रमाणित बीज के प्रावधान सहित पार्टी कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने किसानों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने राज्य के दौरे के दौरान पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की बाढ़ राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग को लेकर NDA-महागठबंधन में फंसा पेंच, PK पर दोनों की नजर।

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में चारों तरफ बर्बादी, सेना के जवान कैसे कर रहे रेस्क्यू?

08 Sep 2025

UP Flood: आगरा, मथुरा और वृंदावन में डूबे सैकड़ों घर, लोग बेबस

08 Sep 2025

कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन में फेंके गए पत्थर, दो गुटों में बवाल, पुलिसबल तैनात

08 Sep 2025

Punjab Floods Update: Sonu Sood बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले-पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करना है

08 Sep 2025
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद ट्रंप के टैरिफ के समर्थन में उतरे जेलेंस्की, किस ओर किया इशारा?

08 Sep 2025

Vice President Election: लालू यादव से बी सुदर्शन रेड्डी की मुलाकात पर भड़की भाजपा

08 Sep 2025
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: ट्रंप की धमकियों के बीच पुतिन ने कर दिया यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक

08 Sep 2025

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, यमुना का स्तर गिरा। Flood News

08 Sep 2025

Punjab Floods Update: Salman Khan ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी मदद, पंजाब पहुंचे Sonu Sood | NDRF

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से अब तक 48 लोगों की माैत, 12 दिन बाद खुलेंगे स्कूल; कल से आएंगे विद्यार्थी

08 Sep 2025

Vice President Election 2025: NDA- 'INDIA' के बीच बड़ी जंग, Cross Voting होने के कितने आसार ?

08 Sep 2025

Yamuna ने Agra, Mathura, समेत इन राज्यों में मचाया हाहाकार, Alert जारी | UP Flood News | Vrindavan

08 Sep 2025

NIA Raids: आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी

08 Sep 2025

बाढ़ से खतरे के बीच दिल्लीवासियों पर छाया एक और संकट

08 Sep 2025

Trump Statement on PM Modi: शशि थरूर ने ट्रंप के बदले सुर पर क्या कहा, पीएम को भी दी नसीहत।

08 Sep 2025

Kulgam Encounter News: कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

08 Sep 2025

Punjab Flood Update: PM Modi कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण, करोड़ों के फसलों का नुकसान,बाढ़ के हालात कैसे

08 Sep 2025

बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: Blood Moon का नजारा पूरी दुनिया में देखा, तस्वीरों ने मोह लिया दिल।

08 Sep 2025

Mathura-Vrindavan Flood Update: मथुरा में बाढ़ से हालात, लोग परेशान! | Heavy Rain

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में हाहाकार, बाढ़ से लोग बेहाल | Punjab News | AmarUjala

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: लाल चांद को देखकर क्या बोले लोग? | AmarUjala | Lunar Eclipse India

08 Sep 2025

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी में बजा भारत का डंका, वर्ल्ड कप की राह तय | AmarUjala

08 Sep 2025

Hockey Asia Cup 2025: भारत की कोरिया पर ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने दी बधाई | AmarUjala

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: लाल हुआ चांद, अलग-अलग जगह कुछ ऐसा रहा नजारा | Amar Ujala |

07 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

07 Sep 2025

Haryana Floods: हरियाणा में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत, स्टॉकयार्ड में डूबीं कारें!

07 Sep 2025

Ganesh Visarjan: अमृता फडणवीस और अक्षय कुमार ने जुहू बीच की सफाई की, वीडियो वायरल

07 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी, फसल बचने की आस टूटी

07 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed