सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Karnataka Russian Cave Case: The husband of the Russian woman found in the cave made shocking revelations!

Karnataka Russian Cave Case: गुफा में मिली रूसी महिला के पति ने किए हैरान करने वाले खुलासे!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 18 Jul 2025 03:44 AM IST
Karnataka Russian Cave Case: The husband of the Russian woman found in the cave made shocking revelations!
कर्नाटक के गोकर्ण इलाके की एक गुफा में अपनी दो बेटियों के साथ रहते हुई मिली रूसी महिला के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. रूसी महिला नीना कुटीना के पति गोल्डस्टीन ने दावा किया है कि वह उसे बिना बताए गोवा छोड़कर चली गई थी. इजराइल निवासी गोल्डस्टीन ने मीडिया को बताया नीना कुटीना से उनकी मुलाकात करीब आठ साल पहले गोवा में हुई थी. मुलाकात से बात प्यार में बदल गई. हम दोनों ने भारत में सात महीने एक साथ बिताए. उसके बाद यूक्रेन में भी कुछ समय साथ में गुजारा. गोल्डस्टीन ने बताया कि वह पिछले चार साल से अपनी बेटियों- प्रेमा और एमा से मिलने के लिए आते रहते हैं.

प्रेमा 6 साल की है और एमा की उम्र 5 साल है. गोल्डस्टीन ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले नीना उन्हें बताए बिना गोवा छोड़कर चली गई थी. उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्हें नहीं पता कि वो कहां हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वह हर महीने नीना को अच्छी खासी रकम भेजते रहे हैं. उनके पास वह सब कुछ है, जिसकी उन्हें जरूरत है. गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्हें पता चला कि नीना अपनी बेटियों के साथ गोकर्ण में रह रही हैं. इसके बाद वह नीना और अपनी बेटियों से मिलने वहां गया. मैं देखना चाहता था कि अब वो कैसी हैं. लेकिन नीना ने मुझे उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताने दिया. बस थोड़ा वक्त ही दिया. यह काफी मुश्किल था.  उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों के साथ रहना चाहते हैं. वह उनकी जॉइंट कस्टडी चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों को रूस भेजने से रोकने का हरसंभव प्रयास करेंगे. अगर उन्हें रूस भेज दिया गया तो मेरे लिए काफी मुश्किल हो जाएगा. बता दें कि 11 जुलाई को नीना और उनकी दो बेटियां गोकर्ण में रामातीर्थ पहाड़ी पर बनी एक प्राकृतिक गुफा में रहते हुए मिली थीं. पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान उनका पता चला था. पूछताछ में 40 वर्षीय नीना ने दावा किया कि वह आध्यात्मिक शांति की तलाश में गोवा से गोकर्ण आई थीं. वह शहरों की भागदौड़ वाली जिंदगी से दूर ध्यान और प्रार्थना में लीन रहने के लिए गुफा में रहना चाहती थीं. पुलिस की जांच से पता चला है कि नीना बिजनेस वीजा पर भारत आई थीं. उनका वीजा अप्रैल 2017 तक ही वैध था. गोवा के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने अप्रैल 2018 में उन्हें एग्जिट परमिट जारी किया था. नीना बाद में नेपाल चली गई थीं.

लेकिन सितंबर 2018 में फिर से भारत में आ गईं. उन्होंने इसकी इजाजत भी नहीं ली थी. वहीं स्थानीय लोगों की ओर से दी गई सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला और बच्चे बेहद साधारण हालात में मिले. उनके पास न बिजली थी, न मोबाइल फोन और न ही कोई आधुनिक संसाधन. महिला ने बताया कि वह वहां 6 साल से रह रही थी और खुद खाना बनाकर बच्चों के साथ जीवन बिता रही थी. पुलिस को पता चला कि वह एक बिजनेस वीजा पर भारत में आई थी, जो अप्रैल 2017 तक वैध था.  अब उसके पति के सामने आने के बाद इस पूरे मामले को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है या फिर महिला किसी व्यक्तिगत मिशन पर थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की मानसिक स्थिति की भी मेडिकल जांच करवाई गई है

. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाल कल्याण समिति भी इस मामले में निगरानी कर रहा है.वहीं नीना के पति गोल्डस्टीन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैं अपनी बेटियों से मिलने गया था लेकिन नीना ने मुझे समय ही नहीं दिया. मुझे बेटियों से बहुत देर तक मिलने ही नहीं दिया. मेरे इच्छा सिर्फ अपनी बेटियों के साथ रहने की है. मैं उनके करीब रहना चाहता हूं. मैं नीना को हर महीने पैसे भेजता था. उनको किसी चीज की कमी नहीं थी. मेरी बेटियों को रूस ना भेजा जाए. मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं.’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nimisha Priya Case: शरिया कानून का ब्लड मनी आखिर है क्या जो बचाएगा निमिषा की जान

17 Jul 2025

Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Viral Video: अखिलेश यादव पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी से भड़कीं प्रिया सरोज

17 Jul 2025

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में लगातार बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान!

17 Jul 2025

Balasore Suicide Case: प्रिंसिपल रूम में 10 मिनट में क्या हुआ था? क्यों छात्रा ने लगाई खुद को आग

17 Jul 2025

Indigo Flight Emergency Landing: पायलट ने PAN PAN PAN ये तीन शब्द क्यों कहे?जानें MAYDAY से कैसे अलग?

17 Jul 2025
विज्ञापन

बेटियों के लिए पिता का छलका दर्द,जानें रूसी महिला के पूर्व पति का पूरा सच!

17 Jul 2025

नीतीश सरकार पर तेजस्वी, पप्पू यादव समेत बरसा पूरा विपक्ष

17 Jul 2025
विज्ञापन

Patna Paras Hospital Shootout CCTV: अस्पताल में घुसकर गोली मारी फिर आराम से निकल गए गुंडे

17 Jul 2025

Bengaluru Stampede: कर्नाटक सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट में विराट कोहली और RCB को ठहराया जिम्मेदार।

17 Jul 2025

Patna Hospital Firing: चंदन मिश्रा नाम के अपराधी को पारस अस्पताल नें गोलियों से भून डाला।

17 Jul 2025

BLA Attack Pakistan: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का कहर! 29 सैनिकों को मारा डाला

17 Jul 2025

Karnataka Russian Cave Case: गुफा में रह रही रूसी महिला के पास कैसे आता था पैसा? खुलासा Nina Kutina

17 Jul 2025

Bihar Vidhansabha Elections 2025: CM नीतीश कुमार ने फ्री बिजली का दिया तोहफा, तेजस्वी को देंगे मात

17 Jul 2025

Earthquake in America : अलास्का से भूकंप का भयानक वीडियो वायरल,सुनामी को लेकर अलर्ट जारी।

17 Jul 2025

Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद पत्नी और बेटे को लगाया गले, तस्वीरें वायरल

17 Jul 2025

Changur Baba Case: छांगुर का चुनाव प्लान डिकोड | UP ATS | UP Police |

17 Jul 2025

Air India Crash Probe: फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं थी खराबी, जांच पर पायलट संघ ने उठाए सवाल।

17 Jul 2025

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम और बालटाल दोनों रास्ते बंद, भूसस्खलन में एक श्रद्धालु की गई जान।

17 Jul 2025

Bihar Voter List Revision: SIR पर चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन ने फूंका बिगुल, बनाया ये प्लान!

17 Jul 2025

Weather Update: देश के इन राज्यों में भीषण बारिश फिर बरपाएगी कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

17 Jul 2025

Mamata Banerjee Kolkata Rally: भाषा विवाद पर भाजपा पर भड़कीं ममता , चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना!

17 Jul 2025

Weather Update Today: 17 July 2025 | आज के मौसम की जानकारी | Weather Forecast | IMD | Amar Ujala

17 Jul 2025

Radhika Yadav Murder Case: राधिका की दोस्त हिमांशिका ने पुलिस के सामने उगले हत्याकांड के राज!

17 Jul 2025

Indigo Emergency Landing: इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान का एक इंजन हुआ फेल!

17 Jul 2025

Russian family found in Karnataka cave : गुफा से मिली रूसी महिला का पूर्व पति आया सामने, की ये मांग!

17 Jul 2025

Golden Temple Bomb Threat News: गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी पर कमिश्नर का बयान

16 Jul 2025

Bihar Election 2025: SIR पर चंद्रबाबू नायडू की TDP ने उठाया सवाल, चुनाव आयोग से की ये बड़ी मांग

16 Jul 2025

Bihar Election 2025: क्या इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी JMM?

16 Jul 2025

Balasore Suicide Case: बालासोर में छात्रा के आत्मदाह पर पिता का छलक पड़ा दर्द!

16 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025: मोदी सरकार लाने जा रही है ये 8 बड़े बिल! जान लीजिए

16 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed