सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Massive fire breaks out in Goa nightclub, 23 dead, CM Pramod Sawant reaches the spot

गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, मौके पर पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sun, 07 Dec 2025 04:57 AM IST
Massive fire breaks out in Goa nightclub, 23 dead, CM Pramod Sawant reaches the spot
गोवा से शनिवार रात एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तरी गोवा के पर्यटन क्षेत्र अर्पोरा गांव में स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-नाइटक्लब में देर रात हुए सिलिंडर विस्फोट के बाद भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि क्लब में मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि खुद गोवा पुलिस प्रमुख डीजीपी आलोक कुमार ने की है।

डीजीपी ने बताया कि रात 12 बजकर 04 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर भेजी गई। राहतकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी शवों को बाहर निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मृतक कर्मचारी हैं, किसी पर्यटक के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अब विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच करेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम सावंत ने इस दुर्घटना को “गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराएगी। उन्होंने संकेत दिए कि यदि क्लब में कोई अवैध गतिविधि, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा, 'मैं इस घटना से व्यथित हूँ। 23 लोग हताहत हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएँ और 20 पुरुष हैं। कुछ पर्यटक हैं, जबकि ज़्यादातर स्थानीय लोग हैं जो रेस्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे थे। हमें गोवा के बाकी सभी क्लबों का सुरक्षा ऑडिट करवाना होगा, जो बेहद ज़रूरी है। पर्यटक हमेशा से गोवा को एक सुरक्षित जगह मानते रहे हैं, लेकिन आग लगने की घटना बेहद परेशान करने वाली है और भविष्य में ऐसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए। पर्यटकों और इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा बेहद ज़रूरी है। ज़्यादातर लोग बेसमेंट की ओर भागते समय दम घुटने से मारे गए।'

फिलहाल अर्पोरा नाइटलाइफ ज़ोन में दहशत का माहौल है और आग के मलबे में कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैंक्या सिलिंडर में तकनीकी खामी थी, क्या सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे, या क्लब बिना अनुमति संचालन में था? पुलिस की रिपोर्ट ही इस दर्दनाक हादसे की सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

क्या हुआ जब TI के पास आया ठग का फोन, सब रह गए दंग?

06 Dec 2025

Crime: सास के टुकड़े कर की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर, नाती को भी उतारा मौत के घाट

06 Dec 2025

बाड़मेर के सेड़वा में प्यार में एक पाकिस्तानी युवक बॉर्डर क्रॉस भारत में घुसा

06 Dec 2025

Bihar News: महुआ विधानसभा सीट से हासिल करने मंत्री संजय सिंह का इंटरव्यू | Amar Ujala

06 Dec 2025

Murshidabad Babri Masjid News: TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर भड़की बीजेपी

06 Dec 2025
विज्ञापन

Virender Sehwag: अमर उजाला से बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने बताया- सहवाग इंटरनेशनल स्कूल क्यों खोला गया?

06 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानें निरस्तीकरण पर DGCA- IndiGo की पकड़ी गई चूक, कसा शिकंजा!

06 Dec 2025
विज्ञापन

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ाने रद्द, एयरपोर्ट से रुला देने वाले वीडियो आए सामने

06 Dec 2025

Sonipat Psycho Killer Poonam: MA पास पूनम का खौफनाक सच! बच्चों को इसलिए मारा

06 Dec 2025

Murshidabad Babri Masjid News: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, भड़की कांग्रेस

06 Dec 2025

Psycho Killer Poonam: भांजी की हत्या के इतनी देर बाद बेटे को मारा, ली मासूमों की जान | Panipat

06 Dec 2025

Jitan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav: जीतनराम मांझी ने कहा हार से लज्जित होकर विदेश भागे तेजस्वी यादव

06 Dec 2025

Owaisi ON Babri Masjid Demolition: बाबरी विध्वंस पर ओवैसी ने हैदराबाद में उगला जहर, दागे कई सवाल

06 Dec 2025

Rahul Gandhi Kiren Rijiju Viral Video: जब अचानक मिले राहुल गांधी और किरेन रिजिजू, वायरल हुआ वीडियो

06 Dec 2025

Babri Masjid Stone Laying Ceremony: Murshidabad में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव | Humayun Kabir

06 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ान संकट के बीच रेलवे ने की ये तैयारी, यात्रियों को ऐसे मिलेगी मदद!

06 Dec 2025

Babri Masjid Murshidabad: बाबरी मस्जिद की नींव रखने से पहले निलंबित TMC विधायक का बड़ा एलान

06 Dec 2025

Babri Masjid Murshidabad: निलंबित TMC विधायक के बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर भड़की भाजपा

06 Dec 2025

Indigo Crisis: स्टाफ के सामने बेटी के पैड के लिए गिड़गिड़ाता रहा पिता, वीडियो वायरल

06 Dec 2025

Shashi Tharoor Invited to Putin Dinner: Dinner में Shashi Tharoor के शामिल होने पर भड़की Congress

06 Dec 2025

Babri Masjid Murshidabad: बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, Murshidabad में कैसी तैयारियां? | Humayun Kabir

06 Dec 2025

IndiGo Flight Cancelled: एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात,परेशान हुए यात्री !

06 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

06 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

06 Dec 2025

EOW ने डीके शिवकुमार को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पैसों से जुड़ा मामला?

06 Dec 2025

रात्रिभोज में पुतिन ने क्या कहा? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये खास बातें

06 Dec 2025

रात्रिभोज में पुतिन को परोसे गए ये खास व्यंजन!

06 Dec 2025

पीएम मोदी ने पुतिन को दिए ये 6 खास तोहफे

06 Dec 2025

Putin India Visit: पुतिन के रात्रिभोज में राहुल गांधी और खरगे को नहीं इस कांग्रेसी सांसद को मिला न्योता

05 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर टूटा यात्रियों का सब्र, स्टाफ पर बिफरे यात्री

05 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed