सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   IndiGo Flight Cancelled: Situation worsens at the airport, passengers get worried!

IndiGo Flight Cancelled: एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात,परेशान हुए यात्री !

वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: साहिल सुयाल Updated Sat, 06 Dec 2025 10:44 AM IST
IndiGo Flight Cancelled: Situation worsens at the airport, passengers get worried!
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की कई उड़ानों के अचानक रद्द होने ने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया। जो यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद लेकर एयरपोर्ट आए थे, उन्हें हालात कुछ ऐसे मिले कि परेशानी उनके साथ घर तक लौट गई। उड़ानें रद्द होने का असर केवल आसमान में उड़ने वाली सेवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीन पर भी इसका संकट गहराता गया। एयरपोर्ट के भीतर अव्यवस्था बढ़ी, बाहर टैक्सियों ने मनमाना किराया वसूला, और अन्य एयरलाइंस ने भी इस अवसर पर अपने टिकट दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी। कुल मिलाकर, स्थिति ऐसी बन गई कि ‘वर्ल्ड क्लास’ कहे जाने वाले एयरपोर्ट पर यात्रियों को किसी रेलवे स्टेशन जैसी अफरातफरी झेलनी पड़ी।

इंडिगो के परिचालन संकट के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से निकलने वाली कई उड़ानें रद्द की गईं। इससे सबसे ज्यादा मार उन यात्रियों पर पड़ी जिन्हें जरूरी काम, मीटिंग, इवेंट या निजी कारणों से तत्काल यात्रा करनी थी। दिल्ली-मुंबई जैसा व्यस्त रूट तो इसकी चपेट में पूरी तरह आ गया। सामान्य दिनों में जहां एकतरफा किराया 4,500 से 6,000 रुपये के बीच रहता है, वहीं उड़ानें रद्द होने के बाद यह किराया रातोंरात 25,000 से 30,000 रुपये तक पहुंच गया। एक यात्री ने हताश होकर बताया "मेरी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो गई। दूसरी एयरलाइन में जब सीट बुक करने की कोशिश की तो किराया तीन गुना से भी ज्यादा दिखा। मजबूरी में वही बुक करनी पड़ी।” 6 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने की कोशिश करने वाले यात्रियों को 30,000 रुपये तक का टिकट खरीदना पड़ रहा है। यह स्थिति केवल एक रूट तक सीमित नहीं रही; कई अन्य शहरों के लिए भी टिकट दरों में कई गुना उछाल आया।

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि एयरलाइंस की इस मनमानी के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कड़ा रूख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की घड़ी में एयरलाइंस टिकट दामों को नियंत्रित रखें। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी एयरलाइन ने किराया अनुचित रूप से बढ़ाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और भारी जुर्माने का प्रावधान भी लागू किया जा सकता है। यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय भी हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

EOW ने डीके शिवकुमार को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पैसों से जुड़ा मामला?

06 Dec 2025

रात्रिभोज में पुतिन ने क्या कहा? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये खास बातें

06 Dec 2025

रात्रिभोज में पुतिन को परोसे गए ये खास व्यंजन!

06 Dec 2025

पीएम मोदी ने पुतिन को दिए ये 6 खास तोहफे

06 Dec 2025

Putin India Visit: पुतिन के रात्रिभोज में राहुल गांधी और खरगे को नहीं इस कांग्रेसी सांसद को मिला न्योता

05 Dec 2025
विज्ञापन

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर टूटा यात्रियों का सब्र, स्टाफ पर बिफरे यात्री

05 Dec 2025

Salman Khan और Shahrukh Khan पर क्यों भड़के Hanuman Beniwal? Modi सरकार से की यह मांग | Amar Ujala

05 Dec 2025
विज्ञापन

Bihar News: गलत स्कूटी, गलत रास्ता और चली गोली, शिक्षिका शिवानी की हत्या की कहानी कर देगी हैरान

05 Dec 2025

Bihar Government Jobs: बिहार सरकार में तीन नए और विभाग, नौकरियों की आएगी बाढ़

05 Dec 2025

Bihar Vidhan Sabha: बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भड़के, Tejashwi को दे दी बड़ी चुनौती

05 Dec 2025

Bihar Vidhan Sabha: बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भड़के, Tejashwi को दे दी बड़ी चुनौती

05 Dec 2025

Jharkhand Politics: बीजेपी के साथ जाएंगे हेमंत सोरेन? झारखंड के मंत्री ने खोले कई बड़े राज!

05 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: पिता की अस्थियां लेकर जा रही युवती परिवार संग एयरपोर्ट पर फंसी, जा रही थी हरिद्वार

05 Dec 2025

Putin-Modi Meeting: पुतिन क्यों नहीं हिलाते राइट हैंड? वजह आपको भी हिला देगी

05 Dec 2025

Indigo Flight Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों का टूटा सब्र, जमकर सुनाई खरी-खोटी

05 Dec 2025

Abdullah Azam Khan: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को अब इस मामले में हुई 7 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा

05 Dec 2025

Dharmendra 90th Birth Anniversary: धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर देओल परिवार का बड़ा फैसला, फैंस हो जाएंगे खुश

05 Dec 2025

Keshav Maurya on SIR: विरोधियों पर भड़के केशव प्रसाद ने मौर्य राहुल-अखिलेश को दी ये बड़ी चेतावनी

05 Dec 2025

PM Modi Meets Putin: पुतिन से पहले इनके लिए पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल

05 Dec 2025

Indigo Airlines Crisis: एयरपोर्ट पर बिखरी व्यवस्था से बिफरे IndiGo के यात्री! फिर... | Amar Ujala

05 Dec 2025

Putin India Visit: भारत दौरे पर पुतिन,किन मुद्दों पर होगी चर्चा, क्या मिलेगा खास ?

05 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

05 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

05 Dec 2025

पुतिन के दौरे से दिल्ली में आज बंद रहेंगी ये सड़कें

05 Dec 2025

पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की रूसी भाषा में लिखी गीता

05 Dec 2025

पानीपत साइको किलर पूनम कैसे करती थी हत्या? ये नया खुलासा रूह कंपा देगा

05 Dec 2025

पुतिन के भारत दौरे पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर?

05 Dec 2025

Indresh Upadhyay wedding: बरात लेकर निकले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय...Jaipur के होटल में रचाएंगे शादी

04 Dec 2025

Ajmer News: अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल, घंटों चला सर्च ऑपरेशन | Amar Ujala

04 Dec 2025

Government Schemes: जानें क्या है ये पीएम विश्वकर्मा योजना, किन-किन लोगों को मिल सकता है लाभ?

04 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed