सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Vice President Election: Who has the upper hand in the Vice President election? | BJP | India Block |

Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव पर किसका पलड़ा भारी? | BJP | India Block |

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 04 Aug 2025 10:59 AM IST
Vice President Election: Who has the upper hand in the Vice President election? | BJP | India Block |

उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है लेकिन कांग्रेस साझा उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विपक्षी एकता का संदेश देने के साथ एनडीए के सहयोगी दलों को असमंजस में डालने की रणनीति बना रही है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

पार्टी की योजना बिहार या आंध्रप्रदेश के किसी नेता को उम्मीदवार बनाने की है, जिससे भाजपा के दो सबसे बड़े सहयोगियों टीडीपी व जदयू को असमंजस में डाला जा सके। इस चुनाव के बहाने कांग्रेस की नजर विपक्षी एकता कायम कर शक्ति प्रदर्शन करने और एनडीए को असमंजस में डालने पर है। दरअसल, भाजपा अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। उसे हर हाल में अपने दोनों सबसे बड़े सहयोगियों जदयू-टीडीपी का समर्थन चाहिए। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर विपक्ष का उम्मीदवार आंध्रप्रदेश या बिहार से हुआ तो क्षेत्रीय भावनाओं के साथ संतुलन बैठाने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उलझन में होंगे। आंध्रप्रदेश के ही वाईएसआरसीपी जिनके राज्यसभा में सात सदस्य हैं, विपक्ष के साथ आ सकती है। अगर इस चुनाव में एक भी सहयोगी दल टूटे तो राजग में फूट का संदेश जाएगा।

क्या है बिहार-आंध्र का गणित?
अगर विपक्ष का उम्मीदवार बिहार से हुआ तो जदयू, लोजपा, आरएलएम से भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश के उम्मीदवार के मामले में ऐसी ही स्थिति टीडीपी और जनसेना के सामने होगी। दोनों सदनों को मिला कर जदयू के पास 16, लोजपा के पास 5 और आरएलएम के पास 1 सांसद हैं। टीडीपी के पास 18 और जनसेना के पास 2 सांसद हैं।

आचार्य देवव्रत को उम्मीदवार बना सकती है भाजपा
उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा में भी मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर उम्मीदवार के चयन में जाट बिरादरी की भावनाओं को वरीयता दी गई तो गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की लॉटरी निकल सकती है। अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ राजस्थान के जाट बिरादरी से थे। देवव्रत हरियाणा से हैं, जहां एक अरसे तक जनादेश तय करने में इस बिरादरी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। दो विषयों से स्नातकोत्तर देवब्रत का शिक्षा और प्राकृतिक खेती में बड़ा योगदान रहा है।

क्या है चुनाव का गणित?
गणित सीधे-सीधे एनडीए के पक्ष में है। एनडीए के पास दोनों सदनों को मिलाकर 418 सांसद हैं। यह संख्या उपराष्ट्रपति पद पर जीत के लिए जरूरी 392 सदस्यों से 26 ज्यादा है। इसके अलावा पार्टी राज्यसभा में सात मनोनीत और तीन निर्दलीय में से दो का समर्थन हासिल कर सकती है। इसी प्रकार लोकसभा में भी पार्टी को अकाली दल का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा यहां सात निर्दलीय और छोटे चार दलों के चार सांसदों का रुख साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala

04 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates : इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

04 Aug 2025

Rashifal 04 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

04 Aug 2025

Bihar Voter List Revision: वोटर लिस्ट से नाम कटने के दावे पर घिरे तेजस्वी यादव , NDA ने खोला मोर्चा!

04 Aug 2025

Puri Minor Girl Incident: बलंगा कांड में पुलिस के बयान पर विपक्ष ने काटा बवाल, सरकार को घेरा!

04 Aug 2025
विज्ञापन

Prayagraj Flood News : संगमनगरी जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा, 2013 के बन रहे हालात

04 Aug 2025

Raisen Flood News: रायसेन में भीषण बाढ़ से मची तबाही, एक्शन में शिवराज आधिकारियों को दिया ये आदेश!

04 Aug 2025
विज्ञापन

Drone Mystery: ड्रोन उड़ने की खबर से दहशत में गांव वाले, किसे ढूंढ रहे हैं ये ड्रोन?

03 Aug 2025

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर रेलवे ने की ये खास तैयारी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

03 Aug 2025

Andhra Pradesh News: बापटला में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान धंसने से छह श्रमिकों की मौत

03 Aug 2025

Prajwal Revanna Scandal Case: प्रज्वल रेवन्ना को कैदी नंबर दिया गया, उम्र कैद की मिली सजा

03 Aug 2025

Army Officer Attacks SpiceJet Employees: आर्मी अफसर ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

03 Aug 2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें ! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

03 Aug 2025

Maulana Sajid Rashidi ने पिटाई के बाद Akhilesh-Dimple Yadav पर कही बड़ी बात। Amar Ujala | SP

03 Aug 2025

INDIA Alliance Meeting: राहुल गांधी के घर पर 7 अगस्त को इंडिया गठबंधन की बैठक, ये प्रमुख चेहरे होंगे शामिल

03 Aug 2025

Russia Earthquake And Volcano: 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी फूटा,आसमान में राख ही राख।

03 Aug 2025

Rain Havoc: Himachal में मरने वालों की संख्या सौ पार, तीन राज्यों में सेना कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

03 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates: आफत की बारिश पर भयंकर चेतावनी, अलर्ट हुई सेना | IMD

03 Aug 2025

Prajwal Revanna Scandal Case: Viral Video से उम्रकैद तक, प्रज्वल रेवन्ना केस का पूरा सच | Amar Ujala

03 Aug 2025

Tejaswi Yadav Voter Card: EC के साथ विवाद में RJD नेता की बढ़ी मुश्किलें, सामने आए दो-दो EPIC नंबर।

03 Aug 2025

Gonda Bolero Accident: नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत

03 Aug 2025

Anti-Khalistani Sukhi Chahal Died: सुखी चहल की अचानक मौत, दोस्त ने किया ये दावा | America | Breaking

03 Aug 2025

US-Pakistan Oil Trade Deal: बलूचिस्तान नेता मीर यार बलोच ने पाक की कलई खोली, ट्रंप को लिखा पत्र

03 Aug 2025

Shashi Tharoor ने Rahul Gandhi के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर क्या कहा? Dead Economy। Trump Tariff

03 Aug 2025

Kulgam Encounter Today: J&K पुलिस और भारतीय सेना का बड़ा ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर।

03 Aug 2025

Delhi-NCR Rain Update: Delhi में बारिश को लेकर ये चेतावनी! | Heavy Rain Alert | Weather News |

03 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates : देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

03 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

03 Aug 2025

Puri Minor Girl Incident: ओडिशा में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत, विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा!

03 Aug 2025

Bihar Voter List Revision: राहुल- तेजस्वी पर भड़के जीतनराम मांझी, SIR पर कह दी ये बड़ी बात!

03 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed