Hindi News
›
Video
›
India News
›
Prayagraj Flood News: Sangamnagari water level reached close to 86 meters, situation like 2013 is becoming
{"_id":"688fc0286c89013e6a0631fb","slug":"prayagraj-flood-news-sangamnagari-water-level-reached-close-to-86-meters-situation-like-2013-is-becoming-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Flood News : संगमनगरी जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा, 2013 के बन रहे हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prayagraj Flood News : संगमनगरी जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा, 2013 के बन रहे हालात
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Mon, 04 Aug 2025 01:31 AM IST
गंगा और यमुना ने खतरे के निशान पार कर दिया है। जलस्तर खतरे के बिंदु 84.734 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। नदियों का उफान अभी जारी है। स्थिति काफी भयावह हो गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंच गया है। बांध में रिसाव के चलते शनिवार देर रात हड़कंप मचा रहा। बालू भरी बोरी डालकर बांध को बचाने की कवायद की जाती रही। गंगा और यमुना के किनारों पर स्थित दो दर्जन से अधिक मुहल्लों के हजारों घर जलमग्न हो गए हैं।
अब बाढ़ का पानी शहर के पाश इलाके अशोक नगर, राजापुर की तरफ बढ़ रहा है। पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भोर से ही हो रही मूसलाधार बारिश ने स्थिति को और भी भयावह कर दिया है। बाढ़ राहत शिविर में भीड़ काफी बढ़ गई है। दस हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। यह संख्या और भी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा, "मैंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और उन लोगों को बचाया जिनके घर जलमग्न हो गए हैं... उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और जब वे घर लौटेंगे, तो उन्हें सूखा राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा
वर्ष 2013 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 86.8 मीटर तो यमुना का 86.6 मीटर तक पहुंचा था। रविवार रात गंगा का जलस्तर 85.80 तथा यमुना का 85.82 मीटर पहुंच गया था। मतलब यह कि 25-26 सेमी और पानी बढ़ने पर वर्ष 2013 का रिकार्ड टूट सकता है। वर्ष 2013 में बाढ़ का पानी लगभग एक माह तक टिका रह गया था, जिससे ज्यादा दिक्कत उत्पन्न हो गई थी
पिछले दो दिनों में तेजी से दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे करीब एक हजार परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। इसके अलावा 27 गांवों के हजारों लोग नावों के सहारे आवागमन को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।