{"_id":"67a079bdf61bfb08750aac67","slug":"video-grand-jagran-in-channo-chak-of-madh-assembly","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मढ़ विधानसभा के चन्नों चक में भव्य जागरण, कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मढ़ विधानसभा के चन्नों चक में भव्य जागरण, कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
मढ़ विधानसभा क्षेत्र के चन्नों चक में शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
जागरण का शुभारंभ चन्नों चक पंचायत के सरपंच प्रेम सिंह चिब और जागरण आयोजक टीम ने किया। सरपंच ने कहा कि चन्नों चक में मां भगवती जागरण की अपनी पहचान है।
भजन गायक कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। पाडरा ते कुड लगाया, रुकदे नी मेरे पैर, ढोल नगाड़ा बजाया, मेला लगा पाडरे दा मिंजो भी लेई चल नाल, माएं नी मेरे कुंडलुए कुंडलुए बाल, मां बड़ी बनी बनी पोंदे हो, बाबे वालिए में आया तेरे दरबार हां जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इससे पहले आए हुए भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।