बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant woman commits suicide along with two children; five-year-old daughter survives; police outpost in-charge suspended.

गर्भवती महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, पांच वर्षीय बेटी बची; चौकी प्रभारी निलंबित

Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:46 PM IST
Pregnant woman commits suicide along with two children; five-year-old daughter survives; police outpost in-charge suspended.
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 35 वर्षीय गर्भवती महिला दीपा यादव ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना में महिला, उसकी तीन वर्षीय बेटी शिवांशी और दो वर्षीय बेटे कृष की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी की जान बच गई। मामले में परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने धौर्रा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि दीपा की शादी करीब सात-आठ वर्ष पहले पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से हुई थी। दंपती धौर्रा में किराये के मकान में रहते थे। विट्टी यादव हलवाई का काम करता है। परिजनों का आरोप है कि वह शराब का आदी था और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दीपा तीन से चार माह की गर्भवती थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे दीपा अपने तीनों बच्चों को लेकर धौर्रा पुलिस चौकी पहुंची थी और पति के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद यह घटना हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां मीरा और अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होती, तो संभव है कि यह घटना टल जाती। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। सीओ सदर ने क्या कहा? सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पति के शराब की लत और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सपा ने जताई खुशी, छात्रों का किया स्वागत

25 Jul 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, मिठाई बांटकर जताई खुशी

25 Jul 2026

रानी लक्ष्मी बाई पार्क से छात्रों का कैंडिल मार्च, पेपर लीक और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में दी श्रद्धांजलि

24 Jul 2026

देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति से सराबोर हुए दर्शक, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

23 Jul 2026

झांसी पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा, सर्किट हाउस में मीडिया से की बातचीत

23 Jul 2026
विज्ञापन

पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

22 Jul 2026

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती का मंत्र, महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

22 Jul 2026
विज्ञापन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर झांसी में सपाइयों का प्रदर्शन, कई नेता नवाबाद थाने में रोके गए

21 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, छात्र सभा व युवजन सभा ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

21 Jul 2026

शिव शक्ति साईं बाबा मंदिर से निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा

20 Jul 2026

स्मार्ट सिटी का ये हाल, सड़कें बनीं ताल

18 Jul 2026

बारिश से पाठौरिया रोड पर जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

17 Jul 2026

झांसी और आसपास झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

17 Jul 2026

गढ़मऊ झील : नैनीताल का अक्स

17 Jul 2026

ऐतिहासिक बरुआसागर दुर्ग में लौटेगी शाही रौनक

17 Jul 2026

भाई-बहन संग नगर परिक्रमा पर निकले भगवान जगन्नाथ, गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे

16 Jul 2026

रथयात्रा में गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

16 Jul 2026

हाथीखाना और रघुनाथराव महल: झाँसी की विरासत का अनमोल अध्याय

16 Jul 2026

रानीपुर में जल संस्थान की टंकी से बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोगों में नाराजगी

15 Jul 2026

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम समर्थकों का दबाव बेअसर, आशुतोष तिवारी ही भाजपा के उम्मीदवार

11 Jul 2026

दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने की मांग

10 Jul 2026

दीपनारायण सिंह यादव से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई

10 Jul 2026

दीनदयाल सभागार में भाजपा का बूथ सम्मेलन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित

08 Jul 2026

झांसी में सड़े-गले फल-सब्जियों के खिलाफ चला अभियान, 200 किलो फल नष्ट

08 Jul 2026

पहली बारिश में सड़क निर्माण की खुली पोल, पुल का पहुंच मार्ग धंसा

07 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा

07 Jul 2026

नगरा प्रेमनगर डाकघर को कब मिलेगी नई इमारत?

06 Jul 2026

सुभाषगंज के व्यापारी परेशान, नालों में गंदगी और अतिक्रमण से बारिश में सड़कें बन जाती हैं जलमग्न

04 Jul 2026

ट्रैफिक डायवर्जन से जीवनशाह तिराहा और इलाइट चौराहे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

04 Jul 2026

जीआईसी में आयोजित टीईटी परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed