सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani Monsoon wreaked havoc at time departure somewhere roof of school collapsed and somewhere people died

Barwani News: मानसून ने विदाई में दिखाया तांडव, कहीं स्कूल की गिरी छत तो कहीं बिजली गिरने से हुई मौत, Video

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 10:56 PM IST
Barwani Monsoon wreaked havoc at time departure somewhere roof of school collapsed and somewhere people died

मध्यप्रदेश में विदाई के पहले मानसून एक बार फिर से एक्टिव हुआ है और बीते तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज बारिश का दौर देखा गया है। हालांकि, कुछ देर की इस बारिश के बाद जहां एक और गर्मी और उमस से आम लोगों को प्रभावित होते देखा गया, तो वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के साथ आये हवा आंधी के तूफान के चलते प्रदेश भर से कई जगहों से बड़े नुकसान की भी खबर आ रही है।

शनिवार भी दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश के बाद, इसी तरह के नुकसान की खबरें प्रदेश के खरगोन, बड़वानी और बैतूल जिलों से सामने आईं, जहां बैतूल में बारिश के दौरान आंधी तूफान में एक शासकीय स्कूल की छत ही उड़ गयी, जिसमें वहां मौजूद एक शिक्षक और पांच छात्र घायल हुए हैं, तो वहीं बड़वानी जिले के ग्रामीण अंचल में पहाड़ पर पशु चरा रहे एक 10 वर्षीय बालक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हुई है। इधर, खरगोन जिले में भी मंडी में सूखने के लिए बिछायी गयी मक्का की उपज बड़ी मात्रा में भीग गयी, जिससे व्यापारियों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

बैतूल में स्कूल एवं छात्रावास की उड़ी छत
शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान गरज और चमक के साथ ही तेज हवा आंधी भी देखी गई, जिससे प्रदेश भर में कई जगहों से बड़े नुकसान होने की बात सामने आई है। प्रदेश के बैतूल जिले में बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। यहां के भीमपुर ब्लॉक के रतनपुर गांव की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला और छात्रावास की छत ही उड़ गई। इस दौरान स्कूल में लगे कई पेड़ भी धराशाई हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिसके चलते इस हादसे में एक शिक्षक और पांच छात्र भी घायल हुए हैं।

क्लॉस रूम में देश के नीचे छिपकर बचाई छात्रों ने जान
बताया जा रहा है कि इस हादसे से बचने के लिए स्कूल में मौजूद छात्रों ने क्लॉस रूम की डेस्क के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई है। वहीं, स्कूल की छत उड़ने से स्कूल में अफ़रा-तफरी मच गई, और शिक्षकों ने कड़ी मशक्कत कर वहां मौजूद सभी छात्रों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। इधर, घटना में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली ले जाया गया, जहां से तीन छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बड़वानी में पशु चराने गए बालक पर गिरी बिजली
प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर-क्षेत्र के ग्राम दानोद के एक पहाड़ पर भी अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान गांव का ही निवासी 10 वर्षीय एक बालक अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल के पहाड़ पर गया हुआ था। इस दौरान आकाशीय बिजली उस पर गिरने से, उसकी मौत हो गई। उसे स्वामी विवेकानंद सेवा कुटीर एंबुलेंस के चालक परसराम सोलंकी व सहायक बंजरिया बन्डोड के द्वारा राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना में मृतक बालक का नाम अर्जुन पिता दुकान जमरे निवासी ग्राम दानोद का होना बताया जा रहा है।

खरगोन जिले में मंडी में सूखने रखा मक्का भीगा
इधर प्रदेश के खरगोन में भी मानसून की विदाई के बावजूद बारिश का दौर अब भी जारी है। हालांकि शनिवार सुबह तेज धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद समूचे अंचल में आए मौसम के बदलाव के बाद आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। इस दौरान हुआ करीब एक घण्टे की तेज बारी से मौसम में ठंडक घुली रही। यहां मौसम में आए बदलाव का जनजीवन पर भी असर पड़ता हुआ दिया है।

दिनभर बादल छाए रहने से जहां लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से हलाकान नजर आए, तो वहीं बारिश से मंडी में सूखने के लिए बिछाया गया मक्का भीग गया। हालांकि व्यापारियों ने दिन में ही बादल छाने के चलते समय रहते बचाव की व्यवस्था की थी, लेकिन तेज बारिश होने के बाद भारी संख्या में मक्का की उपज भीग गई। वहीं निमाड़ के किसान अभी फसलो की कटाई में जुटे है, जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में तेज बारिश से सड़कों पर कई जगह जल भराव भी देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एसटीएफ ने देहरादून में नकली नोटों के साथ एक पकड़ा

19 Oct 2024

VIDEO : टाटा लैब तैयार…प्रशिक्षण शुरू होने की राह में हस्तांतरण बना रोड़ा, अत्याधुनिक लैब का निर्माण पूरा

19 Oct 2024

VIDEO : लंका दहन के साथ देवी-देवताओं का महाकुंभ कुल्लू दशहरा संपन्न, सैकड़ों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ

19 Oct 2024

VIDEO : उत्तर रेलवे के जीएम ने किया शाहजहांपुर और रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

19 Oct 2024

VIDEO : एसटीएफ ने 2004 से फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार, इलाहबाद बैंक हरिद्वार में डाली थी डकैती

19 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : भोरंज के 114 वर्षीय खड़कु राम शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने की संदेश

VIDEO : बलिया में अवैध नर्सिंग होगा संचालकों पर चला प्रशासनिक हंटर, दो नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस

19 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी न होने पर छात्रों का गुस्सा फूटा, शिक्षामंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

19 Oct 2024

VIDEO : सुपर सीनियर सिटीजन आरडब्ल्यूए मुखर्जी नगर के साथ अमर उजाला संवाद, लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

19 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में पीएम मोदी की डमी फ्लीट का गैंड रिहर्सल, चप्पे-चप्पे पर जांची गई सुरक्षा

19 Oct 2024

VIDEO : बंगलूरू के अस्त्रम की तर्ज पर तैयार होगा पुलिस का AI सॉफ्टवेयर, दून यातायात निदेशक जोशी ने बताई खासियत

19 Oct 2024

VIDEO : परी चौक पर नहीं बस शेल्टर, यात्री भटकने को मजबूर

19 Oct 2024

VIDEO : बांस से फर्नीचर और घर का अन्य सामान करते हैं तैयार, ग्रेटर नोएडा में हस्तशिल्प मेले में आए राजन पुरी से बातचीत

19 Oct 2024

VIDEO : करवाचौथ पर ऊना के बाजारों में बढ़ी रौनक, हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए लगी लंबी लाइन

19 Oct 2024

VIDEO : दीपावली के मौके पर एनसीजेडसीसी में में लगा शिल्प मेला, पारंपरिक शिल्प मोह रहे मन

19 Oct 2024

VIDEO : कानपुर में मेट्रो सुरंग की वजह से गिरे थे मकान, निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश…दिया धरना, दी ये चेतावनी

19 Oct 2024

VIDEO : हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

19 Oct 2024

VIDEO : हंगामे के बाद अब गौचर में हालात सामान्य, पुलिस-प्रशासन बरत रहा सतर्कता, क्षेत्र में धारा 163 जारी

19 Oct 2024

Maharashtra Elections 2024: सीट बंटवारे पर MVA में दरार! क्या टूटेगा गठबंधन?

19 Oct 2024

VIDEO : सांसद राजीव राय पर दर्ज हुआ केस, जिला अस्पताल के डॉक्टर से बहस को लेकर कही ये बात

19 Oct 2024

VIDEO : सीएम धामी ने की नीति आयोग के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक

19 Oct 2024

VIDEO : बरेली में सड़क हादसे में दरोगा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

19 Oct 2024

VIDEO : नेपाल से लाए गए 16 टन चाइनीज लहसुन और 10 पेटी कीवी पर चली जेसीबी, नष्ट

19 Oct 2024

VIDEO : लखनऊ: बस चालक के नीचे दबकर महिला की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

19 Oct 2024

VIDEO : श्री हरमंदिर साहिब के सरोवर में आत्महत्या के लिए कूदा बुजुर्ग, बचाया

19 Oct 2024

VIDEO : जींद में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह

19 Oct 2024

VIDEO : सोनीपत में मंत्री विपुल गोयल बोले- भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी ससुराल में ही खो चुके विश्वास

19 Oct 2024

VIDEO : लखनऊ: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका दिनेश सिंह का पुतला

19 Oct 2024

VIDEO : एटा में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रेजुआ में मारा छापा; 400 लीटर दूध कराया नष्ट

19 Oct 2024

VIDEO : ये मजबूरी: काम की तलाश में सुबह-सुबह ही लग जाती है रिस्पतना में मजदूरों की भीड़

19 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed