{"_id":"67d02ca4e0f0ae242100f775","slug":"auction-of-teak-wood-was-organized-in-pannas-kashtghar-traders-from-panna-chhatarpur-satna-and-other-districts-participated-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2715716-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों होमगार्ड हुआ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों होमगार्ड हुआ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 07:13 PM IST
आधार सेवा केंद्र संचालक से 5000 की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड हवलदार को सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय का है। यहां पर तैनात नगरसेना के हवलदार (अनुदेशक) सुरेंद्र राय ने आधार सेवा केंद्र संचालक मनीष तिवारी से रिश्वत की मांग की थी।
मनीष तिवारी ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से की, जिसके बाद निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की निगरानी शुरू की और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।