{"_id":"678b6856189fe6450205b9da","slug":"damoh-a-half-burnt-body-was-found-inside-a-house-in-the-middle-of-the-city-the-incident-took-place-in-the-purana-thana-area-of-kotwali-area-police-engaged-in-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2533255-2025-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शहर के बीचों बीच घर के अंदर मिला अधजला शव, कोतवाली क्षेत्र के पुराना थाना इलाके की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शहर के बीचों बीच घर के अंदर मिला अधजला शव, कोतवाली क्षेत्र के पुराना थाना इलाके की घटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 10:31 PM IST
Link Copied
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना थाना इलाके में रहने वाले हरि चौरसिया 55 का शव शनिवार सुबह अधजली अवस्था में उसके घर के अंदर मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले को जांच में लिया। बताया गया है मृतक शराब का आदि था और घर पर अकेले रहता था।
स्थानीय निवासी सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि हरि चौरसिया की दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है और दोनों जिले से बाहर है। हरि अकेले ही अपने घर में रहते थे। घर में कुछ किराएदार थे, जिनसे वह प्रतिदिन के हिसाब से किराया लेते थे और उन पैसों से शराब पीते थे। सुबह कुछ घंटे के लिए एक दुकान में काम करते थे बाकी पूरा दिन शराब के नशे में ही रहते थे।
शनिवार सुबह किराएदारों ने देखा कि घर के दरवाजे खुले हैं और घर के अंदर कुछ जल है साथ ही शव भी जली हुई अवस्था में पड़ा। इसलिए उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों ने देखा तो हरि चौरसिया का शव घर के भीतर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली से एएसआई राकेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर मामले को जांच में लिया है।
एएसआई पाठक ने बताया कि शव जल चुका है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी और मृत्यु का कारण क्या है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
दरवाजे का कुंदा तोड़कर जेवरात चुराकर ले गए चोर
शहर के बजरिया वार्ड 6 जटाशंकर कॉलोनी में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का कुंदा तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकद रुपए लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार जटाशंकर कॉलोनी निवासी मुकेश रजक अपने परिवार के साथ अपने गांव झीना गए थे। सुबह वापस आए तो देखा कि लोहे के दरवाजे का कुंदा टूटा पड़ा है और ताला नीचे डला है। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान फैला पड़ा था। चोरों द्वारा अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवराज, करीब 10 हजार रुपए नकद, गैस टंकी, एलसीडी टीबी, चुराकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। बताया गया है कि आरोपी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।