{"_id":"6742d6b6c3b1d3a8300a06ee","slug":"damoh-a-seven-feet-long-crocodile-reached-guhchi-village-the-forest-department-rescued-and-caught-it-and-released-it-in-the-river-damoh-news-c-1-1-noi1223-2348480-2024-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सात फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से गांव में हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सात फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से गांव में हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 04:38 PM IST
दमोह जिले में ठंड के मौसम में भी मगरमच्छ निकलने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात वन परिक्षेत्र झलौन के अंतर्गत गुहची गांव के समीप एक नाले में सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
बता दें कि दमोह जिले की ब्यारमा नदी और जलाशयों में सैकड़ों मगरमच्छ हैं। बारिश के मौसम में ये मगरमच्छ अक्सर रहवासी इलाकों में पहुंच जाते हैं। हालांकि, अब ठंड के मौसम में भी ये सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल रहे हैं।
गुहची गांव का नाला ब्यारमा नदी से जुड़ा हुआ है। अधिक बारिश के दौरान मगरमच्छ नाले में आ जाते हैं और जैसे ही नाला सूखने लगता है, ये बाहर निकलने लगते हैं। शनिवार रात को भी ऐसा ही हुआ। सात फीट लंबा मगरमच्छ नाले से बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने उसे देखकर तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
वनपाल भगवान दास विश्वकर्मा, शंकर सिंह ठाकुर और शुभम सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ा और रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की एक नदी में छोड़ा। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने कई बार रस्सी को दांतों से काटने की कोशिश की, लेकिन वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक उसे रस्सियों से बांधकर वाहन में रखा और नदी में छोड़ने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।