Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : Meerut: Woman in depression due to seven-month abortion, dies after falling from fifth floor of Eden Garden Colony
{"_id":"6742ba518e8a5a40780e53fd","slug":"video-meerut-woman-in-depression-due-to-seven-month-abortion-dies-after-falling-from-fifth-floor-of-eden-garden-colony","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Meerut: सात माह का गर्भपात होने से डिप्रेशन में आई महिला, ईडन गार्डन कॉलोनी की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Meerut: सात माह का गर्भपात होने से डिप्रेशन में आई महिला, ईडन गार्डन कॉलोनी की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत
नेशनल हाईवे 58 पर ईडन गार्डन कॉलोनी में पांचवीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय रिया की मौत हो गई।
बागपत जिले के कंडेरा गांव निवासी रितिक ने बताया कि वह गांव में रहकर खेती का काम करता है। उसकी शादी एक साल पूर्व बुढ़ाना निवासी रिया से हुई थी। लगभग एक महीना पूर्व उसकी पत्नी का सात महीने का गर्भपात हो गया था। जिसके बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। महिला का मेरठ के एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था।
शुक्रवार को रितिक पत्नी रिया को ईडन गार्डन कॉलोनी में अपनी बुआ सविता पत्नी रामवीर फौजी के घर लेकर आ गया था। वह खुद अपने गांव में चला गया था। रविवार सुबह महिला की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।