{"_id":"67b2c15957e2b301cf0e67e0","slug":"the-fire-in-the-forest-of-padri-was-brought-under-control-after-six-hours-of-effort-damoh-news-c-1-1-noi1223-2636385-2025-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पड़री के जंगल में लगी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, दो किमी एरिए में फैली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पड़री के जंगल में लगी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, दो किमी एरिए में फैली थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 11:50 AM IST
दमोह जिले के सागौनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले पड़री टोला के समीप जंगल में रविवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दो किलोमीटर के दायरे तक फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने आग पर काबू पाया। ग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि उन्होंने जंगल में आग की लपटें उठते देखीं और तुरंत इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि अमन जैन को दी। अमन जैन ने सागौनी रेंजर अखिलेश चौरसिया को सूचित किया।
इसके बाद वन विभाग की टीम, जिसमें डिप्टी रेंजर जगदीश समदड़िया, राम सफल बैगा, राहुल सिंह और सलीम बख्श शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर गीली झाड़ियों को काटकर और फायर लाइन बनाकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी चरवाहे या राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी से सूखी पत्तियों में आग लग गई होगी। गनीमत रही कि जंगल को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह रामपुर टोला तक पहुंच सकती थी। यह जंगल काफी घना है और आगे जाकर छतरपुर जिले में मिल जाता है। यही कारण है कि यहां आए दिन तेंदुए की दस्तक भी होती रहती है।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
डिप्टी रेंजर जगदीश समदड़िया ने बताया कि वन विभाग और ग्रामीणों के बीच समन्वय व तत्काल कार्रवाई के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। बता दें कि गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसमें जलती हुई बीड़ी फेंकने या बांसों के घर्षण के कारण आग लग जाती है, जिसे बुझाने में कई बार एक से दो दिन भी लग जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।