{"_id":"67b207e8e8c1fa3d6b0e77c2","slug":"a-huge-crowd-of-devotees-is-gathering-to-visit-omkareshwar-temple-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2635350-2025-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: महाकुंभ से लौट रहे लोग ओंकारेश्वर पहुंचे, डेढ़ लाख रही तादाद; नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ ले रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: महाकुंभ से लौट रहे लोग ओंकारेश्वर पहुंचे, डेढ़ लाख रही तादाद; नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ ले रहे भक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 10:31 PM IST
Link Copied
इन दिनों प्रयागराज में जारी महाकुंभ के चलते देश भर में आस्था का एक सैलाब उमड़ा हुआ है। इसी बीच प्रयागराज में संगम स्नान की डुबकी लगाने के बाद, वहां से लौटते समय श्रद्धालु भक्त भारी संख्या में, ओंकारेश्वर भी ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन ही हजारों भक्तों का आगमन ओंकारेश्वर में हो रहा है। रविवार को तो यहां भक्तों की विशेष भीड़ देखी गई। इस दौरान करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे। इनमें से हजारों भक्तों ने नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लिया। तो वहीं कई भक्तों ने ओमकार पर्वत की परिक्रमा कर वहां का भी पुण्य लाभ लिया।
रविवार प्रातः 4:00 बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों की भीड़ मंदिर में दर्शनों के लिए लग गई थी। जिसके बाद प्रातः 9:00 बजे बाद दोनों पुलों से मंदिर तक की लंबी लंबी लाइनें लग गई थीं। इस दौरान मंदिर प्रशासन के द्वारा सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही दर्शनों को लेकर प्रोटोकाल के भी सख्त नियम बनाए दिखाई दिए। वहीं स्थानीय भक्त भी प्रातः 9:00 बजे तक ही निकासी द्वार से दर्शन कर पा रहे हैं। उसके बाद उन्हें भी लाइन में लगकर ही दर्शन करने की व्यवस्था की गई है।
रविवार से लागू किया गया नया नियम
इधर रविवार से मंदिर प्रशासन द्वारा एक नया नियम लागु किया गया है। अब से रात्रि 9 बजे बाद बेरीकेटिंग लाइन में भक्तो को लगने को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं जो भक्त लाइन में रहेंगे, केवल उन्हें हीं दर्शन करवाया जायेगा। इस नियम की भी सूचना उद्घोषणा द्वारा दी जा रही है। बता दें कि, नवागत जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता शनिवार को ओंकारेश्वर आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां ओंकारेश्वर मंदिर, झूला पुल, नर्मदा के घाट सहित ओमकार पर्वत मार्ग का अवलोकन किया था। साथ ही सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की योजनाओं को लेकर भी मंथन किया था। जिसके बाद रविवार से यहां की व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।