देवास जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर मारपीट का मामला सामने आया। युवती रविवार रात को शौच के लिए गई थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़कर हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी युवती को अंधेरे में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लड़की को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है।
एडिशनल एसपी पहुंचे भौंरासा थाने
दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी घटना की जानकारी लेने भौंरासा थाने पहुंचे। इस दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया है।
एसपी और थाना प्रभारी पहुंचे जिला अस्पताल
मामले को लेकर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि थाना भौंरासा थाने की घटना है। एक युवती को जिला अस्पताल में लाया गया था। पीड़िता की मां ने बताया गया कि एक व्यक्ति उसे रात में ले गया था। सुबह वह घायल अवस्था में मिली। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया। पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसे इलाज के लिए इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया। आरोपी पर मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
Next Article
Followed