{"_id":"67525b3afc46cb385a0a4ac6","slug":"a-truck-filled-with-urea-started-moving-without-a-driver-cow-dies-after-being-hit-by-several-vehicles-guna-news-c-1-1-noi1226-2388378-2024-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: बिना ड्राइवर के चल पड़ा यूरिया से भरा ट्रक, गाय की मौत, कई वाहन भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: बिना ड्राइवर के चल पड़ा यूरिया से भरा ट्रक, गाय की मौत, कई वाहन भी आए चपेट में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 08:42 AM IST
Link Copied
गुना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ऊमरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही बाजार में दौड़ने लगा। देखते ही देखते उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी और एक गाय को कुचल दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को गुना से यूरिया की खेप लेकर बमोरी जा रहा ट्रक क्रमांक यूपी 77 एन 9534 दोपहर 2 बजे ऊमरी पहुंचा। ट्रक का चालक ऊमरी में रुककर नाश्ता करने के लिए एक होटल पर चला गया। इसी दौरान ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह तेज गति से अपने आप चलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने सबसे पहले एक गाय को कुचल दिया। इसके बाद उसने एक हाथ ठेला, बोलेरो वाहन, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
ट्रक के अनियंत्रित होने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच, लोगों के आक्रोश से बचने के लिए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिन लोगों का नुकसान हुआ, वे ऊमरी पुलिस चौकी पहुंचकर ट्रक चालक से नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे।
पुलिस ने दुर्घटना में मारी गई गाय का पोस्टमार्टम कराया है और कुछ आवेदकों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।