Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Guna: Jitu Patwari again targeted BJP, said-people of MP have been suffering the sins of BJP for 25 years.
{"_id":"670f0ddd863418d119017038","slug":"the-people-of-madhya-pradesh-have-been-suffering-the-sins-of-bjp-for-25-years-jitu-patwari-congress-state-president-guna-news-c-1-1-noi1226-2219889-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: जीतू पटवारी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, कहा-25 सालों से भाजपा के पाप भोग रही है मध्यप्रदेश की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: जीतू पटवारी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, कहा-25 सालों से भाजपा के पाप भोग रही है मध्यप्रदेश की जनता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 07:55 AM IST
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में 25 सालों से शासन कर रही भाजपा सरकार के पाप आम जनता को भोगने पड़ रहे हैं। आपको बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को गुना जिले के अल्पकालीन दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में नशा माफिया सक्रिय होने, बेटियों-महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढऩे और बेरोजगारी जैसी मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता को भी देखना चाहिए कि जिन लोगों को वह 25 सालों से वोट देती आ रही है। उन्होंने युवाओं को नशे की गर्त में ढकेलने, बेरोजगार बनाने और प्रदेश को दुष्कर्म प्रदेश बनाने का काम काम किया है। पटवारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आइना दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के पापों की सजा आम जनता को मिल रही है।
आपको बता दें कि गुना से श्योपुर जाने के दौरान जीतू पटवारी का गुना में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान उनके साथ राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी नजर आए। पटवारी ने गुना जिले के कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जीतू पटवारी लगातार प्रदेश का दौरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भिन्न भिन्न मुद्दों पर घेरते हुए नजर आ रहे है, और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का भी भरसक प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।