{"_id":"69525360d5dd192df60636e0","slug":"even-if-your-uncle-is-the-president-you-will-still-be-fined-ips-anu-beniwals-video-goes-viral-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3785219-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त, IPS अफसर अनु बेनीवाल सड़कों पर उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त, IPS अफसर अनु बेनीवाल सड़कों पर उतरीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 04:41 PM IST
Link Copied
ग्वालियर। नव वर्ष को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान चला रही है...शहर के होटल लॉज रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी जगह पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।वही वाहनों की चेकिंग के लिए खुद IPS अफसर अनु बेनीवाल सड़कों पर उतरी हुई हैं।इस दौरान जब एक कार चालक ने अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला दिया तो IPS अनु बेनीवाल बोलीं कि तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो तो भी चालान तो होगा ही।'' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आपको ग्वालियर में IPS अनु बेनीवाल वाहनों की चेकिंग कर रही थी।उनके साथ शहर के सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी और पुलिसबल भी मौजूद था।सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी ब्लैक फिल्म, तेज आवाज वाले हॉर्न, गोलियों की आवाज निकालते हुए बुलेट बाइक को रोककर उन पर कार्रवाई की गई।इसी दौरान कंपू थाना क्षेत्र के शीतला शाह चौराहे पर एक ब्लैक फ्रेम चढ़ी हुई कार को रोका गया।कार को चेक किया गया तो पूरी कार पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी।इसके साथ ही कार में भारी भरकम डंडा भी रखा हुआ था।
जब IPS अफसर अनु बेनीवाल ने इसे देखा तो कार की चालानी कार्रवाई करने की बात कही।इस दौरान कार चला रहे युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए चालान नहीं काटने को कहा।इस दौरान आईपीएस अनु ने उस युवक से कहा कि भले ही तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हो तो भी कार्रवाई तो होगी।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोग आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।