{"_id":"6a79bc3827add3103807c447","slug":"bam-bhole-chants-echoed-through-sanskardhani-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4596482-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में सीएम ने दादा गुरु के साथ उठाई कांवड़, बोले- यह यात्रा श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में सीएम ने दादा गुरु के साथ उठाई कांवड़, बोले- यह यात्रा श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 10:03 PM IST
Link Copied
सावन के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में हिस्सा लिया और कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साथ श्रद्धा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।
सीएम ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पर्व है। मां नर्मदा का जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कर रही है। कांवड़ यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर
मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों और प्रदेशवासियों को श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्त नर्मदा मैया का जल लेकर अपना संकल्प पूरा करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर दिखाई देते हैं।
पर्व-त्योहार जीवन में उत्साह भरते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और उल्लास का संचार करते हैं। परमात्मा हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देते हैं। जीवन की पवित्रता के माध्यम से परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।