सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Civil Defence Volunteer Training Camp was organized at Police Line Ground

Khandwa News: आपात स्थितियों से निपटने युवाओं को दिया प्रशिक्षण, मिसाइल और ड्रोन हमले में बचने के तरीके बताए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 12:04 PM IST
Civil Defence Volunteer Training Camp was organized at Police Line Ground
देश भर में इन दिनों आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए आपदा प्रशिक्षण के शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक शिविर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुलिस लाइन ग्राउंड पर सोमवार सुबह लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में मौजूद युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में किसी इमरजेंसी स्थिति में आग लगने पर किस तरह से उसे बुझाना है, मिसाइल, ड्रोन हमले और बम ब्लास्ट की स्थिति में खुद के साथ-साथ आम नागरिकों को कैसे सुरक्षित रखना है, यह सिखाया गया। साथ ही घरेलू संसाधनों से नागरिक किस प्रकार अपनी सुरक्षा कर सकते हैं, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

बता दें कि पहले प्रदेश के पांच जिलों को अलर्ट मोड पर रखते हुए तैयारियां की गई थीं, लेकिन अब इसमें 6 जिलों को और शामिल किया गया है, जिसमें खंडवा जिला भी शामिल है। एक ओर जहां खंडवा में थर्मल पावर प्लांट मौजूद हैं, वहीं 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और एशिया की सबसे बड़ी परियोजना, इंदिरा सागर बांध भी यहीं स्थित है। इन महत्वपूर्ण स्थलों के कारण जिले को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  दुल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए रखी नाइट्रोजन में गिरी बच्ची, बुरी तरह झुलसी, इलाज के दौरान मौत

खंडवा के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड पर आयोजित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण शिविर के दौरान ब्लैकआउट, सायरन और अन्य आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान खंडवा जिला चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा यह बताया गया कि किसी बम ब्लास्ट, मिसाइल हमले या केमिकल से जुड़ी आपात स्थिति में मरीज को किस प्रकार सुरक्षित रखते हुए उसकी जान बचाई जा सकती है। इसमें सीपीआर देने की विधि और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: 150 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अचानक घेरा महाकाल मंदिर, सकते में आ गए श्रद्धालु; जानें वजह

फायर अधिकारी कार्तिक जैन ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों और आग पर काबू पाने के तरीकों के साथ-साथ आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया और उसका डेमो भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा होमगार्ड के सूबेदार और एसडीईआरएफ की टीम ने आपदा के समय उपयोग में आने वाले बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू उपकरणों की सहायता से किस प्रकार किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, जैसे- कैसे स्ट्रेचर बनाना या किसी घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से उठाना है, इसका भी प्रशिक्षण युवाओं को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आन पर कुर्बान होने वाले सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

11 May 2025

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

11 May 2025

अलीगढ़ के नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव पहाड़ीपुर के पास बाइक भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल

11 May 2025

वाराणसी में मातृ दिवस पर विशेष गंगा आरती का आयोजन, जलाए गए दीप, वीर जवानों को जन्म देने वाली मातृशक्ति का हुआ वंदन

11 May 2025

वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कथक के मंचन ने सबका मन मोहा

11 May 2025
विज्ञापन

जेएनटी अंडर-12 के ट्रायल खत्म, लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप 15 मई से होगा शुरू

11 May 2025

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लगाया जन सुनवाई दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

11 May 2025
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

11 May 2025

Agar Malwa: आजादी के बाद पहली बार आगर के इस गांव में घोड़ी पर चढ़ा दलित दूल्हा, पुलिस के साए में निकली बरात

11 May 2025

वाराणसी में बुद्ध पूर्णिमा पर आकर्षण, झालर की रौशनी से नहाया मूलगंध कूटी विहार, विश्व शांति के लिए हुई पूजा

11 May 2025

मिर्जापुर की बरात में हलचल, विवाद के बाद बच्चों को गाड़ी में भरकर ले जाने का आरोप, पुलिस कर रही तफ्तीश

11 May 2025

गद्दा शोरूम में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख

11 May 2025

Jodhpur News: मानसिक अस्वस्थ महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

11 May 2025

अलीगढ़ के अचल ताल स्थित नगर निगम के क्षेत्र कार्यालय में लगी आग

11 May 2025

Dewas News: बड़नगर-बदनावर हाईवे पर कार सवार परिवार के साथ मारपीट में टोल संचालक समेत पांच गिरफ्तार

11 May 2025

ग्रेटर नोएडा में अमर उजाला संवाद का हुआ आयोजन, बाजार में अवैध कब्जे से लोग परेशान

11 May 2025

यमुनोत्री धाम में देखिए मां यमुना की सांध्यकालीन आरती का अद्भुत नजारा

11 May 2025

यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किए बदरीनाथ के दर्शन, जानिए क्या बोले

11 May 2025

Lucknow: शाम होते ही मौसम ने ली करवट... चलने लगी तेज हवाएं, गर्मी से मिली राहत

11 May 2025

Lucknow: यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंची जम्मूतवी ट्रेन

11 May 2025

भदोही में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी से उखड़े कई पेड़, चरमराई बिजली आपूर्ति

11 May 2025

यमुनोत्री धाम में तैनात जवानों को फूल-मालाओं से किया सम्मानित

11 May 2025

आनंद घाट पर गंगा महाआरती कर देश के वीर सपूतों को दी श्रद्धाजंलि

11 May 2025

यमुनोत्री घाटी में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, सड़क पर पेड़ गिरने से हाईवे बंद, रास्ता खोलने में जुटी एसडीआरएफ

11 May 2025

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव

11 May 2025

सेवानिवृत्त दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 May 2025

धूल भरी हवाओं ने किया परेशान, बारिश से राहत की आस

11 May 2025

हरिद्वार में ट्रेन से कटकर दंपती की मौत, ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

11 May 2025

Balrampur: तुलसीपुर क्षेत्र में बारिश जारी, बिजली कटौती

11 May 2025

झांसी में मां ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो युवक ने अपना घर फूंका

11 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed