{"_id":"6820da58dc0d2023e40a31e8","slug":"video-trials-for-jnt-under-12-are-over-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेएनटी अंडर-12 के ट्रायल खत्म, लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप 15 मई से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनटी अंडर-12 के ट्रायल खत्म, लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप 15 मई से होगा शुरू
केसीए से मान्यता प्राप्त जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चल रहे ट्रायल रविवार को समाप्त हो गए। इसका परिणाम 13 मई को आएगा, जबकि 15 मई से लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप शुरू हो रहा है।
किदवईनगर स्थित साउथ मैदान में ट्रायल के अंतिम दिन चयनकर्ता विकास यादव, राकेश तिवारी, इंदरपाल सिंह ने केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह की देखरेख में लीग के लिए ट्रायल देने आए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। आयोजन सचिव अमित मिश्रा के मुताबिक ट्रायल के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उनका परिणाम मंगलवार को जेएनटी की ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का कैंप 15 से 17 मई तक साउथ मैदान पर सुबह छह बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष प्रदेश के 52 शहरों से 572 खिलाड़ियाें ने चयन में हिस्सा लिया। चुने गए खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होना जरूरी है। कैंप में नहीं आने पर उनके चयन को रद्द कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।