{"_id":"68206e44856102272c03bfbc","slug":"now-the-world-believes-that-pakistan-government-is-training-terrorists-digvijay-guna-news-c-1-1-noi1226-2932657-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: सीजफायर उल्लंघन पर भड़के दिग्विजय, बोले-दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: सीजफायर उल्लंघन पर भड़के दिग्विजय, बोले-दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 04:38 PM IST
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक की दिग्विजय ने निंदा करते हुए भारत सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग की है। गुना दौरे पर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान इस समय आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। पाकिस्तान की सरकार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देती है और आतंकी गतिविधियों में शामिल करती है। यह बातें अब विश्व पटल पर उजागर हो चुकी हैं। विश्व के अधिकांश देश स्वीकार करते हैं कि पूरे तरीके से पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ बन चुका है।
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने साहस दिखाया, उनकी तुलना किसी से नहीं हो सकती है। वर्तमान सरकार को भी पाकिस्तान को हर मोर्चे पर कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले और 26 लोगों की मौत के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते गड़बड़ा रहे थे। वहीं देश की जनता सरकार से बेकसूर लोगों की मौत का बदला मांग रही थी और देश के अलग-अलग हिस्से में आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके पश्चात 7 मई को भारत ने पहल करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया और लगातार दोनों ओर से हमले होने लगे। शनिवार को आपसी सहमति के बाद जहां दोनों देशों के बीच युद्ध को विराम देने का निर्णय हुआ, लेकिन वहीं रात में फिर से पाकिस्तान की ओर से हमले की खबरें आने लगीं। ऐसे में पाकिस्तान की दुनिया का हर देश कड़ी निन्दा कर रहा है। भारतीय राजनेता भी इसे पाकिस्तान की नापाक हरकत बता रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।