{"_id":"681f81a04eb157509c07afb3","slug":"video-mp-sakshi-maharaj-made-a-big-statement-on-operation-sindoor-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया
गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि पहले पाकिस्तान नहीं था। आगे भी ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं कि जब लोग कहेंगे कि कभी पाकिस्तान भी हुआ करता था। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। पाकिस्तान विनाश की ओर बढ़ रहा है और जिस तरह की राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता वहां देखने को मिल रही है, उससे उसका अस्तित्व खतरे में है। ऐसी परिस्थिति बन रही है कि वह दुनिया के नक्शे से भी गायब हो सकता है। कहा कि अमेरिका और उसके मित्र देश पाकिस्तान को लगातार समझा रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार विनाश काले विपरीत बुद्धि की राह पर चल रही है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद अपनी तबाही की पटकथा लिख रहा है। सेना पर सवाल उठाने वालों को भी साक्षी महाराज ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, उन्हें अगली एयर स्ट्राइक में राफेल विमान में बैठाकर भेजा जाना चाहिए। साथ में कैमरा भी दिया जाए ताकि वे खुद फोटो खींच सकें। कहा कि जब सेना देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देती है, तब कुछ लोग राजनीति करने लगते हैं। सेना का मनोबल गिराना नहीं, बल्कि उसे सम्मान देना और बढ़ावा देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।