{"_id":"6a6e49123c464e9c930ea147","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154853-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगाजल लेकर लोधेश्वर धाम रवाना हुए कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगाजल लेकर लोधेश्वर धाम रवाना हुए कांवड़िए
विज्ञापन
फोटो-13-लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग से कांवड़ लेकर लोधेश्वर धाम की ओर जाते शिवभक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़िए जत्थे में गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। इससे क्षेत्र के मुंशीगंज और रसूलाबाद मार्ग बम भोले के उद्घोष से गूंज रहे हैं।
परियर गंगा तट से जल लेकर पैदल ही करीब 200 किलोमीटर दूर लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु दो-दो की टोली बनाकर बारी-बारी से कांवड़ उठाते रहे। शिव भजनों और बम भोले के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़िए तीन से चार दिन में यात्रा पूरी कर बाबा लोधेश्वर के दर्शन करने पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रसूलाबाद, लखनऊ सीमा चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है और यात्रा मार्गों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
कांवड़िए दौड़कर पूरी करेंगे 25 किमी. की दूरी
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम नेवल से 20 शिवभक्तों का जत्था सुनासीर नाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकालेगा, जो दौड़कर 25 किमी. की दूरी तय करेगा। नेवल के अभिषेक ने बताया कि 20 कांवड़ियों की निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा रविवार की रात करीब 11 बजे गांव से निकलेगी, जो 12 बजे नानामऊ घाट से गंगाजल लेकर सुनासीर नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। कांवड़िए करीब 25 किमी की दूरी दौड़कर मात्र तीन घंटे में पूरी करते हुए सोमवार तड़के तीन बजे शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।