{"_id":"6a6e481816102c0dd802b83f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154899-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल, विपक्ष की सोची-समझी चाल : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल, विपक्ष की सोची-समझी चाल : साक्षी महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने आज अपने आवास पर प्रेसवार्ता में संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि साधु-संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परंपरा और संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति का कृत्य नहीं, बल्कि विपक्ष की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
सांसद ने कहा कि संत समाज की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश थी और इसके पीछे विपक्ष की भूमिका है। देशभर के साधु समाज इसे लेकर गुस्सा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है।
उन्नाव केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है। चाहे पेपर लीक का मामला हो या कोई अन्य अपराध, सरकार ने कठोर कानून बनाकर दोषियों को जेल भेजने का काम किया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की खामियों पर सांसद बोले-जिम्मेदार होंगे जवाबदेह
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में बार-बार सामने आ रही खामियों के सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि किसी भी बड़े निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति उसका उपयोग शुरू होने पर ही स्पष्ट होती है। यदि कहीं सड़क धंसने या निर्माण में कमी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी से उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो सरकार जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। सरकार गुणवत्ता और जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। (संवाद)