फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: भारी वाहन लेंगे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की परीक्षा

Sun, 02 Aug 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का वह स्थान जहां कराया गया है पैचवर्क। संवाद
उन्नाव। आने वाले दिनों में हाईवे (एनएच 27) पर हर सप्ताह शनिवार से सोमवार तक भारी वाहनों के डायवर्जन होने से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। तकनीकी जानकारों का मानना है कि इससे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने एक अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक भारी वाहनों के कानपुर-लखनऊ हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगा दी है। यातायात सीओ अजय कुमार के अनुसार हाईवे के रास्ते लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गदनखेड़ा चौराहे से रायबरेली हाईवे और दही चौकी के पुरवा मोड़ से उन्नाव-मौरावां-मोहनलालगंज के रास्ते लखनऊ भेजा जएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि लोकार्पण के बाद से जगह-जगह धंस रहे एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन निकलने से इसकी गुणवत्ता की हकीकत सामने आएगी। बताया कि टोल महंगा होने से अभी तक केवल हल्के वाहन ही एक्सप्रेसवे से निकल रहे हैं। हाईवे पर रोक से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तो और भी ज्यादा स्थानों पर सड़क दबने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-20-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का वह स्थान जहां कराया गया है पैचवर्क। संवाद

वाहन चालकों को झटके दे रहा ऊंचा-नीच पैचवर्क
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बेगमखेड़ा गांव के सामने धंसी सड़क की मरम्मत करने में निर्माण एजेंसी को 36 घंटे लग गए। हालांकि ऊंचा-नीचा पैचवर्क वाहन सवारों को झटके दे रहा है। वहीं तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि ताजा पैचवर्क है। एक-दो दिन में समतल हो जाएगा
पिछले बुधवार को असोहा ब्लॉक के बेगमखेड़ा गांव के सामने कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन दो मीटर चौड़ाई में करीब 10 मीटर धंस गई थी। खामियों पर पर्दा डालने की जल्दबाजी में निर्माण एजेंसी ने जो पैचवर्क किया उसमें कई जगह उछाल है। इससे हाई स्पीड एक्सप्रेसवे पर वाहन सवार झटके खा रहे हैं।

वर्जन...
एक्सप्रेसवे यातायात के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। पैचवर्क ताजा होने से अभी सड़क में कुछ जर्किंग है। वाहनों के आवागमन से एक से दो दिन में पैचवर्क पूरी तरह समतल हो जाएगा और जर्किंग (उछाल) खत्म हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर आजाद मार्ग से लखनऊ तक दो पेट्रोलिंग टीमें हर घंटे निरीक्षण कर रही हैं। जो एक लेन से जाकर दूसरी लेन से लौटती हैं। जहां भी कमी नजर आ रही है है उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है।-विजय एस कुंडू, प्रोजेक्ट मैनेजर पीएनसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed