{"_id":"6a6e4879c951e298e20b02a2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154889-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर साथी ने खरीदवा ली 30 लाख की सोने की गिन्नियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर साथी ने खरीदवा ली 30 लाख की सोने की गिन्नियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। अधिवक्ता की बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर साथी छात्र ने करीब 30 लाख रुपये की उससे सोने की गिन्नियां खरीदवा डाली। पीड़िता ने डर से परिजन को बात नहीं बताई। पिता को पता चला तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता कानपुर में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी। तब उसके साथ दिव्यांश नाम का छात्र पढ़ता था। उसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और उसने बेटी की आपत्ति वीडियो बना ली। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वायरल न करने के नाम पर सोने की गिन्नी खरीदवाने की बात कही।
आरोप है कि 22 जून से चार जुलाई के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से एमएमटीसी और तनिष्क के माध्यम से 10, 20 और 30 ग्राम की सोने की गिन्नियां बेटी ने उसे खरीदवाई जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पिता का कहना है कि छात्र की ओर से दी जा रही धमकियों से बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी में आया है कि पूरी घटना कानपुर में हुई है। अगर ऐसा है तो संबंधित थाने में विवेचना ट्रांसफर की जाएगी।