{"_id":"6a6e48f0b21f0f0ee30d56bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154837-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अजगैन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अजगैन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
फोटो-1-मोहान मार्ग पर अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा पुल निर्माण का काम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/नवाबगंज। सपा के प्रदर्शन के बाद विधायक के हस्तक्षेप से अजगैन-मोहान मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन पुल के काम में तेजी आई है।सर्विस लेन पर गिट्टी डलवाने से लोगों को जलभराव से राहत मिल गई है। अजगैन रेलवे ओवरब्रिज के मोहान की तरफ जाने वाले चढ़ाव के पास मिट्टी भराव के लिए दोनों तरफ कंक्रीट की दीवारें बनाई जा रही हैं।
अजगैन का रेलवे ओवरब्रिज करीब तीन साल से निर्माणाधीन है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सर्विस लेन पर जलभराव हो गया था। इसके विरोध में 22 जुलाई को 0सपा नेता डॉ. आंचल वर्मा ने समर्थकों के साथ कीचड़ भरे रास्ते में पैदल चलकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था हरकत में आई और मिट्टी-गिट्टी डालने का काम कराया।
इसके दो दिन बाद विधायक बृजेश रावत ने भी मौके का मुआयना किया और अधिकारियों से बातचीत की। विधायक ने बताया कि निर्माण में हीलाहवाली करने वाले ठेकेदार को हटाकर नए ठेकेदार को काम सौंपा गया है। दावा किया कि इसी साल दिसंबर तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा और लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव के अंदर से जा रहे वाहन, सड़क टूटी
अजगैन रेलवे क्रॉसिंग तीन साल से बंद होने के कारण वाहन अजगैन गांव के अंदर से निकल रहे हैं। इससे रास्ता जर्जर हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से दिन में कई बार जाम लगता है। इसके अलावा संकरे रास्ते से वाहनों के आने-जाने से गांव के लोगों को परेशानी होती है।
हाईवे को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग से जोड़ता है यह मार्ग
अजगैन-मोहान मार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे को लखनऊ-बांगरमऊ-कन्नौज मार्ग से जोड़ता है। हाईवे पर अजगैन थाना मोड़ से इसी रेलवे क्रॉसिंग से होकर वाहन मोहान होते मोहान तिराहा पहुंचते हैं। यहां से बांगरमऊ-कन्नौज या लखनऊ भी पहुंच सकते हैं। इससे लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बांगरमऊ, बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली भी निकलते हैं। इसके अलावा बांगरमऊ होते हुए हरदोई शाहजहांपुर सहित कई अन्य रूट के वाहन भी इसी रास्ते से जाते हैं।