{"_id":"681f2a4c8869f227d10e61ea","slug":"video-former-soldier-died-after-being-shot-while-cleaning-in-dadri-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में सफाई करते समय पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में सफाई करते समय पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत
गांव बेरला निवासी पूर्व सैनिक अनिल का शनिवार को एक्सरे के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम को गन की सफाई करते समय सुनील को गोली लग गई थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि मृतक सुनील वर्ष 2008 में सेना से रिटायर हुए थे और इसके बाद काफी दिनों तक यूपी में गनमैन रहे। अब वे राजस्थान के गंगानगर में गनमैन की नौकरी कर रहे थे और दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार को अपनी पुरानी गन की सफाई करने लगे। जब गन की सफाई हुई तो चलाकर देख
रहे थे। उसी दौरान गोली गन से निकली और उन्हें जा लगी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। शनिवार को मृतक के बेटे सुमित के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक को एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे अविवाहित हैं। अब उनके जाने से घर में मुखिया का अभाव हो गया है और बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठने से उनके सपनों को ठेस पहुंची है। बाढड़ा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मौके मुआयना किया गया है और बेटे सुमित के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। प्राथमिक जांच में गोली सफाई के दौरान लगी पाई गई है जबकि आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।