{"_id":"681edbfcec6b50ae5f0015e5","slug":"video-india-pakistan-war-ganga-give-strength-to-indian-army-aarti-performed-in-kashi-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा मईया भारतीय सेना को शक्ति दे... वीर जवानों के लिए काशी में गंगा आरती, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मईया भारतीय सेना को शक्ति दे... वीर जवानों के लिए काशी में गंगा आरती, देखें VIDEO
शनिवार को सूर्योदय के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार भारतीय सेना के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। राष्ट्रध्वज तिरंगा और भारत माता की तस्वीर लेकर नमामि गंगे ने नागरिकों और पर्यटकों के साथ गंगा द्वार पर भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन किया। गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ, भगवान सूर्यनारायण और मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय सेना के जवानों के लिए असीम शक्ति और ऊर्जा का आशीर्वाद मांगा। ललिता घाट स्थित गंगा द्वार का परिसर भारत माता की जय, जय हिंद की सेना, वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोष से सराबोर रह। भारतीय सेना के उत्साहवर्धन के पश्चात नमामि गंगे के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर गंगा द्वार पर स्वच्छता की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन ध्वस्त करने के लिए सेना का अभिनंदन है। पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा पर मिसाइल हमले के दुस्साहस को विफल करने के लिए पूरा भारतवर्ष सेना की सराहना कर रहा है। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को और समस्त देश को न्याय दिलाने के लिए हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान और हिम्मत को बढ़ाया है। आयोजन में सुनील सोनी, राजेश्वरी, अभिषेक त्रिपाठी, रमेश सोनकर, सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।