{"_id":"681e3fb22bbed27a04021f27","slug":"video-ayathhaya-ma-jama-ka-namaja-ka-tharana-bharataya-sana-ka-le-akathatamatha-na-maga-thaaa-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जुमे की नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए अकीदतमंदों ने मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जुमे की नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए अकीदतमंदों ने मांगी दुआ
रामनगरी अयोध्या में जुमे की नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए दुआ मांगी गई। शहर ए काजी मौलाना शमशुल कादरी ने बताया कि हम लोग अपने देश में शांति और अमन से रहें, इसके लिए दुआ की गई। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को जिस तरह से आतंकवादियों ने गोली मारी थी, हमने उस घटना की सख्त निंदा की थी। हिंदुस्तान की सरकार से अपील भी की थी कि जिन दहशतगर्दों ने यह घटना की है, उनको अंजाम तक पहुंचाया जाए और दहशतगर्दी को खत्म करने की मुहिम चलाई जाए। हमारे मुल्क की तरफ से सेना जो कार्रवाई कर रही है, हम उसकी हिमायत करते हैं और अपने मुल्क के फौजी जवानों को सलामती के लिए दुआ करते हैं। हम मुसलमान अपने सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हैं। उनकी तरक्की और उनकी कामयाबी के लिए उनको मुबारकबाद पेश करते हैं। इसी तरह से चाहे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान या दुनिया का कोई भी मुल्क हो, जहां से कोई दहशतगर्दी का मामला हो उसके साथ भिड़ जाएं और दहशतगर्दी के खात्मे के लिए आखिरी हद तक लड़ा जाए। दहशतगर्दों को दुनिया से खत्म किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।