{"_id":"681e1d99072338982b01f2f8","slug":"video-muslims-burnt-the-effigy-of-pakistan-and-said-down-with-terrorism-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, बोले- आतंकवाद मुर्दाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, बोले- आतंकवाद मुर्दाबाद
ओबरा भलुआ टोला स्थित नूरी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्तफा रजा सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंका। जुलूस नूरी मस्जिद से निकलकर मेन रोड होते हुए भलुआ टोला तिराहे पर पहुंचा। यहां जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नेतृत्व कर रहे मुस्तफा रजा सिद्दीकी ने बताया कि पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवादियों का देश हो चुका है। इसे आतंकी देश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया कि पाक पोषित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। नूरी मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद अफसर ने बताया कि इस्लाम में किसी भी निर्दोष की हत्या पूरी तरह से पाप है। इस तरह की घटना करने वाले लोग भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे पूरा होने नहीं दिया जाएगा। पुतला दहन में खुर्शीद खान,जावेद कुरेशी, रिजवान खान, सिराजुद्दीन, शिबू शेख, जुल्ला खान, महताब आलम, वसीम खान, वसीम हाशमी, टार्जन, फ़ुजैल खा, इरशाद अहमद,अंसारुल हक, अशरफ अली, अकबर शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।