Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: जम्मू में रह रहे अपनों के कुशलक्षेम की आस में परिजनों की गुजरी रात, सैनिक के परिजन बोले- बेटे पर गर्व है
{"_id":"681dc084f6a5ba91c50a3aa5","slug":"video-video-jamama-ma-raha-raha-apana-ka-kashalkashhama-ka-aasa-ma-parajana-ka-gajara-rata-sanaka-ka-parajana-bl-bta-para-garava-ha-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जम्मू में रह रहे अपनों के कुशलक्षेम की आस में परिजनों की गुजरी रात, सैनिक के परिजन बोले- बेटे पर गर्व है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जम्मू में रह रहे अपनों के कुशलक्षेम की आस में परिजनों की गुजरी रात, सैनिक के परिजन बोले- बेटे पर गर्व है
सीमा पर तनाव के बीच गोंडा के भदुआ तरहर गांव के लोग बृहस्पतिवार की रात जागते रहे। वजह, इस गांव के करीब 50 लोग जम्मू में रहकर रोजगार करते हैं। पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले की नापाक कोशिश की खबर यहां आते ही परिजनों के चेहरों के भाव बदल गए। यहां पर रह रहे परिजन अपनों का कुशल क्षेम जानने में लग गए। पूरी रात लोग जागते रहे।
गांव के अशोक का कहना है कि वह खुद जम्मू रहते थे। करीब दस दस दिन पहले आए हैं। जम्मू में उनकी बहू, बेटी व अन्य परिजन रह रहे हैं। जब से वहां का हालात सुना है, पूरी रात नींद नहीं आई। राहुल का कहना है कि रात कब गुजर गई। पता ही नहीं चला। परिजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बिजली गुल थी। रह-रहकर धमाकों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। सब अपने घरों में कैद है। गोविंद का भी यही हाल था। वह भी अपने परिजनों का कुशलक्षेम जानने में परेशान थे।
सैनिक के परिजन बोले-हमें अपने बेटे पर है गर्व
नवाबगंज विकासखंड के टिकरी गांव के रहने वाले भारतीय सेना के सैनिक शक्ति सिंह के पिता पेशकार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे जवानों का टक्कर लेना पाकिस्तान के बस की बात नही है। बृहस्पतिवार की रात पठानकोट एयरबेस पर जब मिसाइल हमले का नाकाम प्रयास पाकिस्तान ने किया, उस वक्त गोंडा का लाल शक्ति अपनी बहन से मोबाइल पर बात कर रहा था। पेशकार सिंह ने कहा कि हमारा बेटा देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे, उनकी यही कामना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।