{"_id":"6a8350160bde332deb0bdae3","slug":"women-danced-to-sawan-songs-gonda-news-c-100-1-slko1028-164458-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं
Mon, 17 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सावन मनभावन कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। निजी संस्थान के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में सावन मनभावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त की मां और बेटियों दिगारा व दानिया ने दीप जलाकर किया। सावन की रिमझिम फुहारों, लोक संस्कृति की सुगंध और संगीत की मधुर स्वर लहरियों से सजे कार्यक्रम में 1980 के दशक की थीम आकर्षण का केंद्र रही।
कलाकारों ने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। प्रतिभागियों और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। प्रथम तीज क्वीन का खिताब रश्मि श्रीवास्तव ने हासिल किया। पूजा बिसारिया द्वितीय तीज क्वीन चुनी गईं। शाम की सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रस्तुति का पुरस्कार तान्या वर्धन मल्होत्रा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहयोगी महिला के पुरस्कार से शेफाली पांडेय और शिवानी शुक्ला को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ नृत्य युगल का पुरस्कार स्वाति मिश्रा और स्वाति यादव की जोड़ी को मिला। सर्वश्रेष्ठ सहयोगी पुरुष के पुरस्कार से सुनील सोनी, कपीश्वर अग्रवाल और मनीष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। संस्थान की अध्यक्ष उर्मिला पांडेय ने आभार जताया। डॉ. अनीता मिश्रा, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. गौरी मलिक, डॉ. ऊषा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
महिलाओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
गोंडा। आवास विकास स्थित उड़ान एकेडमी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हरियाली का प्रतीक पौधा एक-दूसरे को भेंटकर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयुषी राज ने बताया कि महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।