{"_id":"681cc52eba66b320b6086a5f","slug":"five-illegal-slaughterhouses-were-demolished-in-khandwa-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2923349-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: अवैध बूचड़खानों पर चला जेसीबी का पंजा, 5 निर्माणों को किया जमींदोज, लगातार मिल रही थीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: अवैध बूचड़खानों पर चला जेसीबी का पंजा, 5 निर्माणों को किया जमींदोज, लगातार मिल रही थीं शिकायतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 09:29 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में अवैध बूचड़खानों पर एक बार फिर से जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। यहां गुरुवार को स्थानीय निगम के साथ राजस्व और पुलिस के भारी अमले ने एक साथ संयुक्त दल बनाकर कार्रवाई की है। इसके बाद शहर के मोघट थाने क्षेत्र के इमलीपुरा वार्ड में बने पांच अवैध बूचड़खानों सहित एक टिन के टप को तोड़ा गया है। इस दौरान लोगों के विरोध के देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर खंडवा SDM, तहसीलदार, निगम के उपायुक्त सहित पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने एक-एक कर जेसीबी के पंजों से अतिक्रमण ढहा दिया।
मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को अवैध बूचड़खानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस दौरान नगर निगम और राजस्व की टीम ने यहां चल रहे पांच अवैध बूचड़खानों को तोड़ा है। बताया जा रहा है कि मोघट थाना क्षेत्र के इमलीपुरा में अतिक्रमण कर अवैध बूचड़खाने बने होने की शिकायत निगम को काफी समय से मिल रही थी। इसके बाद इस पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम, राजस्व और पुलिस की टीम को साथ लेकर एक संयुक्त दल बनाया गया। इस दल ने मौके पर पहुंचकर पांच अवैध बूचड़खानों को जेसीबी के पंजों से जमीदोज़ कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ मौके पर जुटी रही।
इस दौरान कुछ लोग तो खुद ही अपना अतिक्रमण अपने हाथों से तोड़ते भी दिखे। इस पूरी करवाई के दौरान एसडीएम, नगर निगम उपायुक्त सहित पुलिस बल से लोगों की बहस भी हुई और विवाद की स्थिति भी बनी। हालांकि परशानिक अमले का साफ कहना था कि तोड़े जा रहे अवैध निर्माणों में भैंसें बांध कर रखी गई हैं, ना कि किसी का रहवास है। कार्रवाई को लेकर नगर निगम के उपायुक्त सचिन सिटोले ने बताया कि लंबे समय से शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध रूप से मांस का व्यापार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच चबूतरे सहित एक शेड और एक टपरी को तोड़ा है, तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।