{"_id":"681c84d0e07e29392f0740ff","slug":"video-three-miscreants-who-looted-bullion-trader-were-arrested-in-lakhimpur-kheri-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में सराफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में सराफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और नकदी बरामद
लखीमपुर खीरी में थाना फरधान पुलिस ने आठ दिन पहले सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल, लूटी गई नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।
30 अप्रैल को सराफा व्यापारी नवल किशोर सोनी निवासी मोहल्ला मोतीपुर कोतवाली सदर अपनी ज्वैलरी की दुकान जोकि फरधान के ग्राम कैमहरा में स्थित है, उसको बंद करके शाम करीब 6.40 बजे घर जा रहे थे। रास्ते में रुकुन्दीपुर गन्ना सेंटर के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उनसे 50000 रुपये नकद और 20 ग्राम सोना लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर नवल किशोर सोनी को पीट कर घायल भी कर दिया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने थाना फरधान क्षेत्र में ग्राम कंचनपुर के पास नहर पुलिया सड़क से अभियुक्त सुधीर कश्यप उर्फ मामा निवासी अर्जुन पुरवा, कोतवाली सदर, राशिद निवासी छाउछ, कोतवाली सदर और अब्दुल हुसैन निवासी ग्राम विनौरा थाना पढुवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, 9600 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में चार और बदमाश शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।